सोमवार, 9 सितंबर 2019

चीनी उत्पादक की बिक्री घटी (संपादकीय)

अच्छा काम किया इसलिए तो मोदी सरकार दोबारा से बनी है। 
संघ के अभियान की वजह से चीनी उत्पाद की बिक्री घटी। 
पुष्कर में संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का समापन। 

पुष्कर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक का समापन हो गया। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत तथा 35 संगठनों के करीब 200 पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष तथा राममाधव उपस्थित थे। बैठक के समापन मौके पर संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने प्रथम कार्यकाल में अच्छे कार्य किए। इसलिए तो दोबारा से भाजपा की सरकार बनी है। होसबोले ने संघ के संगठन स्वदेशी जागरण मंच की भूमिका के बारे में बताया कि विदेशी सामानों के विरोध में जो अभियान चलाया गया, उसी का परिणाम है कि भारत में चीनी सामान की बिक्री तेजी से घटी है। वैसे भी जो सामान अपने देश में तैयार हो रहा है उसे विदेश से नहीं खरीदना चाहिए। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए होसबोले ने बताया कि संघ से जुड़े सभी संगठन स्वतंत्र तौर पर काम करते हैं। बैठक में कोई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। बैठक में संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव सांझा किए।  संघ के विभिन्न संगठनों में सक्रिय सात सौ महिला स्वयं सेवकों ने देश के 464 जिलों में जाकर महिलाओं की स्थिति पर सर्वे किया। इस सर्वे की रिपोर्ट को दिल्ली में आगामी 24 सितम्बर को जारी किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि देश में महिलाओं पर अत्याचार और नाबालिग लड़कियों से बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इन बुराइयों को ठीक करने का दायित्व समाज का है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने पेड़ लगाने और पानी बचाने के लिए आगरा और पुणे में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में पर्यावरण रक्षा एवं संवर्धन विषय पर विशेषज्ञों के विचार सुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज अपने पैरों पर खड़ा हो इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लगातार प्रयास कर रहा है। हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद की भावना देश के हर नागरिक में होनी चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अभी मंथन किया जा रहा है। सीमा क्षेत्रों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए संघ की भूमिका को बढ़ाया जाएगा। संघ के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सीमा क्षेत्रों में जाकर सरहद प्रणाम कार्यक्रम चलाएंगे। ऐसी शिकायतें मिली है कि सीमा क्षेत्रों में ईसाईकरण और इस्लामीकरण हो रहा है। पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आदिवासी क्षेत्र भारत में हैं। यहां भी धर्मांतरण का रोग है। माओवाद और नक्सलवाद की वजह से आदिवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले पांच वर्षों में केन्द्र सरकार के प्रयासों से ऐसी बुराइयों में कमी आई है। मॉबलिंचिंग की घटनाओं पर होसबोले ने कहा कि संघ कभी भी हिंसा का पक्षधर नहीं रहा है। 
एस.पी.मित्तल


अन्नदाता होने के बाद किसान का शोषण

किसान देश का अन्नदाता होने के बावजूद भी किसानों का ही हो रहा है शोषण पं. सचिन शर्मा 


खुर्जा। जंक्शन पर हुई किसानों की महापंचायत पंचायत में पहुंचे किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार व राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू(प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा प्रदेश सचिव  ठाकुर मुकेश सोलंकी नगर अध्यक्ष हरि सिंह उर्फ बबलू ने कराई पंचायत पंचायत में किसानों ने रखी (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा के समक्ष अपनी पीड़ा पीड़ा में मुख्य रूप से बिजली ट्यूबवेल सड़क सरकार की तरफ से नहीं मिल पा रही मदद की लड़ाई लड़ने की बात पंचायत में सामूहिक रूप से रखी गई। जिसमें किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है। पर अगर अन्नदाता के साथ ही अत्याचार हो रहा है तो यह देश की सबसे बड़ी पीड़ा है ।जिस किसान को महलों का शौक नहीं जिस किसान का ऐडी से लेकर चोटी तक का पसीना मेहनत करते हुए फसल की सिंचाई में लगाता है जिस किसान के पास गाड़ी का सुख नहीं एसी मानो उनके लिए सपना जैसा है हल चलाते चलाते ही जो रोटी खाता है खेतों में बैठकर जिसका पूरा परिवार दिन और रात की मेहनत करके उसको तैयार करता है जैसन को पूरा भारत देश खाता है चाहे कोई कितना भी बड़ा रहीस हो अन्य के बिगर नहीं रह सकता आज उस अन्नदाता को परेशान होना पड़ता है उसका उत्पीड़न हो रहा है। यह मेरे होते हुए बिल्कुल भी नहीं होने दिया जाएगा। मैं इसकी लड़ाई मरते दम तक लडूंगा।


जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता किसान यूनियन चुप बैठने वालों में से नहीं है हम इस ओर से उस ओर तक किसान भाइयों के हक की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे और एक दिन ऐसा आएगा जरूर मेरा पूर्ण विश्वास है जब देश का अन्नदाता सबसे सुखी व सबसे संपन्न होगा इस दौरान किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा उर्फ नीतू प्रदेश सचिव ठाकुर मुकेश सोलंकी संगठन का विस्तार करते हुए नियुक्ति पत्र बांटे नियुक्ति पत्र में कमलेश जी को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बुलंदशहर हरि सिंह बबलू को नगर अध्यक्ष खुर्जा का दायित्व सौंपा गया एवं सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की


जब किसानों पर फसल उगाने का ही पैसा नहीं तो वह कहां से देंगे टोल


गवाना अलीगढ़ टोल पर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा जब अपनी टीम के साथ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि किसान जोकि अपने ट्रैक्टर पर फसल लेकर जा रहा था उससे भी टोल वाले जबरदस्ती टोल वसूल रहे थे। किसान की पीड़ा पं. सचिन शर्मा पर जब सहन नहीं हुई तो उन्होंने पूरी टीम के साथ टोल पर ही धरना प्रदर्शन किसानों की समस्याओं को लेकर जारी कर दिया। जिसे देख आसपास के गांव की भीड़ भी उम्र पड़ी उसका नतीजा यह निकला कि किसानों के लिए हमेशा टोल को माफ कर दिया गया इससे खुश किसानों ने चौधरी अवनीत पवार व  प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा एवं उनकी समस्त टीम का फूल माला उसे जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया


अलीगढ़ के गांव करौली मैं किया प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने संगठन का विस्तार


अलीगढ़ के गांव करौली मैं ठाकुर विनोद सिंह के नेतृत्व में एक महासभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीत पवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर पं. सचिन शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए ठाकुर विनोद सिंह को जिला अध्यक्ष अलीगढ़ मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष है नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में दायित्व लेना बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात जब है जब उस दायित्व का आप पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वाह करो किसान यूनियन अंबावता किसी स्वार्थ के कारण राजनीतिक पार्टियों की तरह काम नहीं करती है किसान यूनियन तो किसानों की वह गरीबों की असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आती हैकिसान यूनियन गीता के उपदेश की तरह काम करती है कि कर्म कर्म और फल की इच्छा मत करो और जैसे तू कर्म करेगा वैसे भगवान श्रीकृष्ण आपको फल देंगे तो हम लोग अपने कर्म पर विश्वास रखते हैं कर्म को ही प्रधान मानते हैं इसीलिए निस्वार्थ भाव से हमेशा जनता जनार्दन के बीच उपस्थित होकर उनकी सेवा करते हैं मैं जिला अध्यक्ष जी को भी आज बधाई के साथ-साथ यह भी कहना चाहता हूं कि वह भी किसान यूनियन का नाम पूरे जिले में ही नहीं प्रदेश में बढ़ाने का काम करेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के दौरान कई जिलों में संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत पं. सचिन शर्मा ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार
प्रदेश में दौरे के दौरान किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जिले में उपाध्यक्ष चौधरी अवनीत पवार व प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा और उनकी समस्त टीम का जोरदार स्वागत फूल माला पहनाकर व ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत में मुख्य रूप से कासगंज हाथरस अलीगढ़ बुलंदशहर आदि जिलों में कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोश के साथ किया भव्य स्वागत प्रदेश अध्यक्ष ने किया सभी कार्यकर्ताओं का आभार और संगठनों में जी जान से मेहनत करने की की अपील आगामी 2 अक्टूबर को राजघाट पर महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा ताकत में पहुंचने की की किसान भाइयों से पं. सचिन शर्मा ने अपील पंचायत में उपस्थित रहे मुख्य रूप से गाँव कदोली अलीगढ़ चौधरी नरेंद्र नेता जी ठा.रघुराज सिंह दुर्गेश सिंह  जिला प्रभारी युवा प्रदेश सचिव केशव चौधरी पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष योगेश हसनपुरिया धर्मेंद्र रावल महाकार कसाना जी  भोला सिंह चेतन ठाकुर युवा महानगर अध्यक्ष गौरव यादव रिंकू यादव दुर्गेश सिंह तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जवां चौधरी राजवीर सिंह जिला प्रभारी बुलंदशहर आदि दर्जनों ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।


मुंसिफ-ग्रामीण न्यायालय स्थापना की मांग

सुदेश कुमार शर्मा


मुसिंफ न्यायालय-ग्रामीण न्यायालय स्थापना की मांग की।
मोदीनगर। राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स के मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अनवर खान ने माननीय रजिस्ट्रार, उच्च न्यायलय, इलाहाबाद को पत्र के माध्यम से  मोदीनगर नगर में मुसिंफ न्यायालय एवं ग्रामीण न्यायालय स्थापित करने की माँग की है। पत्र के सन्दर्भ में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुरेश शर्मा ने बताया कि  जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर में वर्ष 1990 में तहसील की स्थापना की गई। परन्तु वर्ष 1990 से लेकर आज तक मोदीनगर में मुंसिफ न्यायालय एवं  ग्रामीण न्यायालय की स्थापना उ0प्र0 शासन एवं माननीय न्यायालय द्वारा नही की गई है। जबकि माननीय उच्च न्यायालय एवं उ0प्र0 शासन  का भी यह दृष्टिकोण रहा हैं कि न्याय पीड़ित के द्वार तक पहुँचे। मोदीनगर क्षेत्र में मुंसिफ न्यायालय एवं म ग्रामीण न्यायालय की स्थापना हेतु संस्था द्वारा वर्षों से मांग की जा रही है। प्रषासन के सहयोग से नगर पालिका परिषद मोदीनगर द्वारा मुंसिफ न्यायालय एवं ग्रामीण न्यायालय की जनहित में स्थापना किये जाने हेतु स्थान उपलब्ध करा दिया गया है। किन्तु अभी तक भी मुंसिफ न्यायालय एवं ग्रामीण न्यायालय स्थापित नही की जा सकी है।
उन्होनें बताया कि मोदीनगर औद्योगिक नगर के नाम से जाना जाता था। परन्तु जब से मोदी स्पिनिंग एण्ड विविंग क0 लि0, मोदी स्टील फैक्ट्री, मोदी लालटेन फैक्ट्री, मोदी वनस्पति मैन्यू0क0 एवं0 मोदीपोन लि0 फैक्ट्रियां आदि बन्द हो गई जब से मोदीनगर की स्थिति दयनीय हो गई, हजारों लोग बेरोजगार हो गए है जिसका असर समाज एवं व्यापार पर भी पड़ा है। संस्था द्वारा मोदीनगर मुंसिफ न्यायालय की स्थापना की मांग पिछले काफी समय से की जा रही है, क्योंकि मोदीनगर में मुंसिफ न्यायालय न होने के कारण मोदीनगर तहसील क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण जनता को न्याय के लिए लगभग तीस किलोमीटर दूर जनपद न्यायालय, गाजियाबाद में जाना पड़ता है। जनपद न्यायालय दूर होने के कारण मोदीनगर तहसील क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण जनता को अपनी दयनीय स्थिति में धन की बर्बादी के साथ ही समय की हानि भी सहनी पड़ती है। मुंसिफ न्यायालय एवं ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के लिए बार एसोसिएशन मोदीनगर के अध्यक्ष अनिल चौधरी एडवोकेट, अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर दीप नेहरा,बार अध्यक्ष तहसील मोदीनगर के अध्यक्ष अमित नेहरा ने राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स को अपना समर्थन दिया है।


बुर्किना फासो आतंकी हमलों में 29 की मौत

बुर्किना फासो। पश्चिम अफ्रीका का 'लैंडलॉक' देश उत्तरी बुर्किना फासो में दो अलग-अलग आतंकवादी हमले में कम से कम 29 आम नागरिक मारे गए हैं। स्थानीय मीडिया सोमवार को बताया कि आतंकवादियों ने यह हमला रविवार की रात को की। पहली घटना में आतंकवादियों द्वारा किये गए कार बम विस्फोट में पांच लोग मारे गये तथा छह अन्य लोग घायल हो गई जबकि दूसरी घटना में खाद्य पदार्थों को लेकर जा रहे कुछ मोटरसाइकिल सवारों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की जिसमें 14 से अधिक लोग मारे गये।
यह घटना पहली घटना वाली जगह से लगभग 50 किलोमीटर दूर घटी। स्थानीय मीडिया बुर्किना 24 की रिपोर्ट के अनुसार इन नृशंस हत्याओं के बाद परिवहन सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए सभी जरूरी कदम को उठाने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि बुर्किना फासो अंसारूल इस्लाम तथा उसके समर्थक समूह इस्लाम एंड मुस्लिम्स के आतंकवादियों के कारण सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन दोनों समूहों के आतंकवादी लगातार आम लोगों को निशाना बनाते रहते हैं।


यात्री बस पलटने से 14 लोगों की मौत

राबत। मोरक्को के पूर्वी प्रांत इर्राचिडिया में यात्री बस के पलटने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी है तथा 29 से अधिक अन्य घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को बताया गया कि उक्त बस रविवार को एक पुल पर पलट गयी। आशंका जतायी जा रही है कि यह दुर्घटना बाढ़ के कारण हुई होगी।


2एम चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभी तक हताहतों की वास्तिवक संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।


जल्द होंगे 'उत्तर-प्रदेश' के तीन टुकड़े

विजय आनंद वर्मा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश' बहुत जल्द ही कुल 20 जिलों का ही राज्य रह जायेगा, पर इसकी राजधानी लखनऊ ही रहेगी। उ.प्र. तीन हिस्सों (उ.प्र., पूर्वांचल एवं बुंदेलखण्ड) में बंट जायेगा, एक की राजधानी गोरखपुर होगी जबकि तीसरे राज्य की राजधानी प्रयागराज (इलाहाबाद) होगी ? उत्तर प्रदेश को विभाजित कर पूर्वांचल एवं बुंदेलखण्ड राज्य बनाये जाने की चली आ रही काफी पुरानी मांग को देखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार शीघ्र ही इस बारे में निर्णय लेने जा रही है ? ऐसा सूत्रों का कहना है। सूत्रों की माने तो नरेन्द्र मोदी की सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में जल्द ही ये बड़ा फैलसा लेने की तैयारी कर रही है।


पूर्वांचल एवं बुंदेलखण्ड के नाम से दो नये राज्यों का होगा गठन


अगर ऐसा होता है तो यूपी और दिल्ली सहित कई राज्यों की समस्याओं पर एक साथ काबू पाया जा सकेगा। सूत्र यह भी बताते हैं कि यूपी के तीन हिस्से करने के साथ ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा भी देने की कवायद शुरू हो गयी है। दिल्ली का लुटियन जोन केन्द्र सरकार अपने पास रखने की घोषणा कर सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने हाई लेवल पर इस तरह का एक रोडमैप तैयार कर लिया है जिमसें दिल्ली के लिए हरियाणा से सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरूग्राम, रिवाड़ी, नूह (मेवात), पलवल और फरीदाबाद, यूपी से मेरठ मंडल से बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ शामिल किए जा सकते हैं दिल्ली प्रदेश में। वहीं सहारनपुर मंडल के सभी तीनों जनपद हो सकते हैं हरियाणा में शामिल जबकि मुरादाबाद मंडल हो सकता है उत्तराखंड में शामिल पूर्वांचल के नाम से बनने वाले नये राज्य की संभावित राजधानी गोरखपुर होगी। इसमें गोरखपुर मंडल से गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज तथा आजमगढ़ मंडल से आजमगढ़, बलिया और मऊ, बस्ती मंडल से बस्ती, संतकरीबनगर एवं सिद्धार्थनगर, देवीपाटन मंडल से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती तथा अयोध्या संभाग से अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी और बाराबंकी के अलावा वाराणसी मंडल से वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर सहित कुल 23 जनपद का नया राज्य होगा। उत्तर प्रदेश का तीसरा भाग जो बुंदेलखण्ड राज्य कहलाएगा उसकी संभावित राजधानी प्रयागराज (इलाहाबाद) होगी। इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ तथा चित्रकूट संभाग से चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर एवं महोबा व झांसी संभाग से झांसी, जालौन तथा ललितपुर एवं मिर्जापुर संभाग से मिर्जापुर, संत रविदास नगर और सोनभद्र के अलावा कानपुर मंडल से जनपद कानपुर, कानपुर देहात तथा औरैया को मिलाकर कुल 17 जनपदों का हो सकता है बुंदेलखण्ड राज्य। शेष भाग पूर्ववतः राजधानी लखनऊ के नाम के साथ ही 'उत्तर प्रदेश' ही बना रहेगा, इसमें लखनऊ मंडल से लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर-खीरी, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव एवं आगरा मंडल से आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी व मथुरा तथा अलीगढ़ मंडल से अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज के अलावा बरेली मंडल से बंदायू, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर तथा कानपुर संभाग से फरूर्खाबाद व कन्नौज को इसी में मिलाकर कुल बीस जनपदों का राज्य रह जाएगा उत्तर प्रदेश।


मंत्री का चालान नहीं,पुलिसकर्मी निलंबित

पटना। वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की कार को बिना कार्रवाई के छोड़े जाने पर एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जबकि कुछ ही समय बाद सांसद रामकृपाल यादव की कार में काली फिल्म लगी पाई तो यातायात पुलिस ने एक हजार रुपए जुर्माना लगाया। दोनों नेताओं की गाड़ी में उनके बेटे और परिवार के सदस्य थे।
बिहार म्यूजियम के पास सुबह 11 से शाम 5 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां दोपहर एक बजे पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की गाड़ी को रोका। आगे की सीट पर उनका बेटा और बहू बिना सीट बेल्ट बांधे बैठे थे, जबकि पिछली सीट पर उनकी पत्नी बैठी थीं। मंत्री के बेटे ने गाड़ी को बिहार म्यूजियम के गेट से 100 मीटर आगे रोका। पुलिस ने कार्रवाई की जगह गाड़ी को आधा घंटे तक रोके रखा।
मंत्री परिवार पुलिस कार्रवाई का इंतजार करता रहा


कुछ देर तक पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करने के बाद मंत्री का बेटा गाड़ी लेकर चला गया। इसकी जानकारी प्रमंडलीय आयुक्त को हुई तो उन्होंने मौके पर मौजूद एसआई देवपाल पासवान, बीएमपी-2 के सिपाही पप्पू कुमार और जिला पुलिस के सिपाही दिलीप चंद्र सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया।


स्विस बैंक ने साझा की कालेधन की सूची

नई दिल्‍ली। स्विस बैंकों में पैसे रखने वाले भारतीयों के खातों से जुड़ी जानकारियां भारत को मिलनी शुरू हो गई हैं। स्विट्जरलैंड ने स्वचालित व्यवस्था के तहत इस महीने पहली बार कुछ सूचनाएं भारत को उपलब्ध कराई हैं। इन सूचनाओं के विश्लेषण की तैयारी चल रही है और इनमें खाताधारकों की पहचान तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री उपलब्ध होने का अनुमान है। बैंकों और नियामकीय संस्थाओं के अधिकारियों ने बताया कि ये सूचनाएं मुख्यत:उन खातों से जुड़ी हैं,जिन्हें लोगों ने कार्रवाई के डर से पहले ही बंद करा दिया है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि स्विट्जरलैंड की सरकार के निर्देश पर वहां के बैंकों ने डेटा इकट्ठा कर भारत को सौंपा। इसमें हर उस खाते में लेन-देन का पूरा विवरण दिया गया है,जो 2018 में एक भी दिन सक्रिय रहे हों। उन्होंने कहा कि यह डेटा इन खातों में अघोषित संपत्ति रखने वालों के खिलाफ ठोस मुकदमा तैयार करने में बेहद सहायक साबित हो सकता है। इसमें जमा, हस्तांतरण तथा प्रतिभूतियों एवं अन्य संपत्ति श्रेणियों में निवेश से प्राप्त आय की पूरी जानकारी दी गई है।
एनआरआई बिजनसमैन से जुडे़ खाते 
कई बैंक अधिकारियों और नियामकीय अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने के अनुरोध के साथ कहा कि ये जानकारियां मुख्यत:कई दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों, अमेरिका, ब्रिटेन,कुछ अफ्रीकी देशों तथा द. अमेरिकी देशों में रह रहे अनिवासी भारतीयों सहित व्यवसायियों से संबंधित हैं। बैंक अधिकारियों ने माना कि कभी पूरी तरह से गोपनीय रहे स्विस बैंक खातों के खिलाफ वैश्विक स्तर पर शुरू हुई मुहिम के बाद पिछले कुछ सालों में इन खातों से भारी स्तर पर पैसे निकाले गए और कई खाते बंद हो गए। हालांकि, साझा की गई जानकारियों में उन खातों की भी सूचनाएं शामिल हैं, जिन्हें 2018 में बंद करा दिया गया। 100 बंद खातों का भी ब्योरा दिया। इसके अलावा, भारतीय लोगों के कम से कम 100 वे पुराने खाते भी हैं, जिन्हें 2018 से पहले ही बंद करा दिया गया। स्विट्जरलैंड इन खातों की जानकारियों को भी यथा शीघ्र साझा करने की प्रक्रिया में है। ये खाते वाहन कल-पुर्जा, रसायन, वस्त्र, रीयल एस्टेट, हीरा एवं आभूषण, इस्पात आदि कारोबार से जुड़े लोगों से संबंधित हैं। नियामकीय अधिकारियों ने कहा कि स्विस बैंकों से प्राप्त जानकारियों के विश्लेषण में उन सूचनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है,जो राजनीतिक संपर्क रखने वाले लोगों से संबंधित हैं।


भाकियू ने बताई किसान सगंठन की ताकत

फिरोज खान


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (अमबावता) के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोर दार स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन अमबावता की एक सभा बघरा ब्लाक स्‍थित गांव जसोई में आज जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम के नेतृत्व में हुई। जिसकी अध्यक्षता  बिरज दास जी ने की और संचालन  जाबिर पटवारी ने किया किसानों ने भाकियु अमबावता के पदाधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम ने सभी किसान भाईयों को संगठन की ताकत से अवगत कराया। वह सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। सभा के बाद जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम ने जनेश कुमार को बघरा ब्लाक अध्यक्ष और प्रदीप कुमार को ब्लाक उपाध्यक्ष की कमान सोपी इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव यौगिंदर राठी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलजार अहमद जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम यूवा जिला अध्यक्ष अंकूल राठी पूरकाजी ब्लाक अध्यक्ष परवेज सोनू पूरकाजी ब्लाक उपाध्यक्ष सालिम तियागी सोरव वसीम आदि सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।


कांग्रेस की प्रवर्तन निदेशालय में शिकायत

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में कांग्रेसी प्रवर्तन निदेशालय में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, महापौर प्रमोद दुबे सहित अन्य नेता यह मांग लेकर ईडी के ऑफिस पहुंचे। विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि अंतागढ़ में भ्रष्टाचार के पैसों के इस्तेमाल पर प्रवर्तन निदेशालय में शिकायत करने आए हैं। कांग्रेस ने पूछा है कि मंतूराम के बयान के अनुसार 7.5 करोड़ रुपए कहां से आए। विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, किरणमयी नायक और प्रमोद दुबे अभी ईडी के कार्यालय में मौजूद हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि ईडी के अफसर शिकायत लेने में आनाकानी कर रहे हैं। हमारे प्रतिनिधिमण्डल की अधिकारियों से बहस भी हुई लेकिन वे शिकायत लेने में आनाकानी कर रहे हैं।


पूरा भारत घुसपैठिया मुक्त करेंगे: शाह

गुवाहाटी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुवाहाटी में नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हर राज्य भारत का अभिन्न हिस्सा है। जमीनी स्तर पर इस भावना को फैलाने के लिए पूर्वोत्तर को 'कांग्रेस मुक्त' बनाना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग कर दिया था। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में बांटो और राज करो की नीति का अनुसरण किया। आज, मुझे खुशी है कि पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्य एनईडीए के साथ हैं। शाह ने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट में भाषा, जाति, संस्कृति, क्षेत्र विशेष के आधार पर झगड़े पैदा किए। इससे पूरा नॉर्थ ईस्ट अशांति का गढ़ बन गया। यहां विकास की जगह भ्रष्टाचार को अहम जगह देने का काम कांग्रेस ने किया। नॉर्थ ईस्ट में आतंकवाद की समस्या को सुलझाने के बजाए कांग्रेस ने इसे और फैलाया और अपना राज बना रहे ऐसी नीति पर चलते रहे।


नूपुर ने अमेरिका में बिखेरी अपनी प्रतिभा

योगेश गौड़


हापुड। अग्नि फाउंडेशन के द्वारा अमेरिका की आउसटिन सिटी के दक्षिण हिस्से में निवास कर रहे एशिया के लोगों के बीच से प्रतिभाओं की खोज करने के लिए उत्सव एक रात के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मंच का संचालन हापुड़ निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा बंदूक वालो की पुत्री नूपुर शर्मा ने बड़ी ही कुशलता से किया। अशोक शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री नूपुर शर्मा अमेरिका के आउसटिन शहर में रहती है, शर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री नूपुर बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। उन्होंने बताया कि नूपुर स्कूल कॉलेज में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी, इन कार्यक्रमों में नूपुर शर्मा को कई पदक और ट्रॉफीया भी प्रदान की गई थी। अशोक शर्मा के अनुसार उनकी पुत्री आउसटिन अमेरिका में एशियाई लोगों का विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व करती रहती है, इसी कड़ी में गत दिनों नूपुर ने वहां आयोजित एक फैशन शो में रैंप पर कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश मोहनदास प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम के प्रत्यय प्रतिभागियों का मेकअप और सात सज्जा रितु गडकरी ने की।


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...