रविवार, 14 जुलाई 2019

आगरा में खुलेगा अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र

किसानों के लिए खुशखबर, आगरा में खुलेगा अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र, जानिए क्या होगा किसानों को फायदा


आगरा ! आलू किसानों और शीतगृह संचालकों की बर्षो पुरानी मांग पूरी होने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार ताजनगरी में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र की शाखा खोलने की कवायद में लगी है। अगर सब कुछ ठीकठाक रहता है तो जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है।
इस शोध केंद्र के खुलने के बाद आलू पर कई शोध होंगे, जिनका फायदा यहां 75 हजार हेक्टेयर में आलू की पैदावार करने वाले किसानों को मिल सकेगा। फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में शनिवार को आयोजित ऑल इंडिया कोल्ड चेन सेमिनार में उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आरके तोमर ने इस बारे में जानकारी दी देखने वाली बात होगी कब तक होगी किसानों की मुरादपूरी या किसानों को पहले की तरह सरकार लाॅलीपोप देती रहेगी ।


देवेन्द्र कुमार वघेल


होटल की बिल्डिंग गिरी,30 दबने की आशंका

हिमाचल के सोलन में होटल की बिल्डिंग गिरी, सेना के जवानों सहित 30 के दबे होने की आशंका


सोलन ! हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक होटल की इमारत गिरने की खबर है। इस बिल्डिंग के नीचे करीब 30 लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि, दबे हुआ अधिकतर लोगों में सेना के जवान बताए जा रहे हैं। ये हादसा सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस में हुआ। जब ये तीन मंजिला इमारत अचानक से भरभरा कर गिर पड़ी।


बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों में भारतीय सेना के भी जवान शामिल हैं।एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, अबताया जा रहा है करीब 18 लोगों को घायल अवस्‍था में मलबे से निकाल लिया गया है। उन्हें धर्मपुर के एक अस्पताल में भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि कुल 25 लोग घटना के वक्त मौजूद थे। हालांकि स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि हादसे के वक्त इस भोजनालय में कितने लोग मौजूद थे। परवाणू और सोलन से सात एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं पंचकूल से एनडीआरएफ की एक टीम बुलाई गई है।


पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। सोलन के एसडीएम रोहित राठौर मौके पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इमारत के गिरने के कारण का पता नहीं चल सका है। बता दें कि हिमाचल में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। जिसके चलते राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन और घर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।


भाकियूअंबावत ने किया गौशालाओं का निरीक्षण

 बुलंदशहर ! दर्जनों गांव में हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यक्रम व सैकड़ों किसानों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की! भारतीय किसान यूनियन अम्बाबत की मीटिंग क्योली कला खुर्जा ग्राम बैरी ग्राम भटोला ग्राम अचरु ग्राम हल पुरा फरीदपुर हवेली आदि दर्जनों गांव मे आयोजित की गयी। 


जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू) ने की । जिसका संचालन ठा. मुकेश सोलंकी ने किया!
इस अवसर पर ग्राम वासियों ने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा जी का जोरदार स्वागत किया ।
गांव वासियों के अनेक किसानों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कि और ग्राम के सभी पदाधिकारी मनोनीत किया और शुभकामनाएं दी
मीटिंग मैं अनेक किसानों ने अपनी अपनी समस्याओं क़ो पं.सचिन शर्मा के सामने रखी!


 विधानसभा शिकारपुर बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष व फरीदपुर हवेली के ग्राम प्रधान के द्वारा बनाई जा रही गौशाला में आज प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने किया !निर्माणाधीन आधुनिक गौशाला का निरीक्षण, और कहां लक्ष्मी समान गौ माता गौ मां को लक्ष्मी का रूप मानते हैं! जिस घर से हर दिन गाय माता को रोटी दी जाती है ! उस घर में सदैव मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती है!



भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने ग्राम बैरी में वृक्षारोपण किया इस! अवसर पर कहा मेंपर्यावरण के संरक्षण का संकल्प ले।
एक बेहतर कल बनाने के लिये आज प्रकृति का संरक्षण करें।
एक पेड़
एक जिंदगी
. "सांसे हो रही कम
आओ वृक्ष लागये हम"


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने किसानों क़ो उनकी समस्या क़ो दूर करने क़ा आश्वसन दिया। और कहा किसानों पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही जिला मुख्यालय बुलंदशहर पर किया जाएगा विशाल धरना प्रदर्शन


इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू ) बुलंदशहर जिला अध्यक्ष व फरीदपुर हवेली के ग्राम प्रधान रवि शर्मा उप जिला अध्यक्ष सुधीर झा पार्षद जीतपाल कश्यप गजेंद्र सिंह उर्फ पप्पू
रुद्रदेव देव शर्मा ग्राम प्रधान हलपुरा
प्रधान संगठन के अध्यक्ष ललित शर्मा ग्राम वैरी मुकेश प्रधान ग्राम भटोला अजब सिंह प्रधान वरीना सुशील प्रधान ग्राम अचरू किशन प्रधान खंडवायातहसील अध्यक्ष योगेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र ब्लॉक सचिव राजवीर जिला सचिव रामप्रकाश आयोजक तहसील सोनपाल विधानसभा उपाध्यक्ष ,नेम पाल सिंह ग्राम प्रभारी ,अली खान ग्राम सचिव आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे!


कार गिरी खाई में, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

 


कार खाई मे गिरने से हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत।



सहारनपुर ! चकराता घूमने जा रहे सहारनपुर के पर्यटकों की कार कालसी से पांच किमी आगे चामड़खील नामक जगह पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है।


जिसका पता स्थानीय पुलिस-प्रशासन को रविवार सुबह चला। हादसे में मारे गए पांचों मृतक सहारनपुर के निवासी हैं।वीरेंद्र सिंह निवासी अमर दीप कालोनी, दीपक तोमर नानकपुरम ,गोरव त्यागी गोविंद नगर बाकी दो मृतकों की जनकारी की जा रही हैं।


पर्यावरण संरक्षण है जरूरी,नहीं मजबूरी

इसे न समझें अपनी मजबूरी,
पर्यावरण संरक्षण है अब जरूरी


कानपुर। आम जन मानस में पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए उनसे वृक्षों की रक्षा करने का निवेदन करने के महाभियान को सफल करते हुए पर्यावरण संरक्षण समिति एवं नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड रतनलाल नगर के सौजन्य से बर्रा 4 स्थित नीलकंठ महादेव सेवा पार्क में विभिन्न प्रकार के कुल 50 पेड़ लगाए गए। इस कार्य से उत्साहित होकर क्षेत्रीय नागरिकों ने भी इन वृक्षों की समुचित देखभाल का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष जे पी दीक्षित ने सभी लोगो का आभार जताया।


सचिव अनूप दीक्षित ने बताया कि जब तक सारे पार्क को हरा भरा नही कर देंगे तब तक ये अभियान अनवरत जारी रहेगा। हमारे कर्मठशील सदस्य ऐसे स्थानों की सूची तैयार कर रहे हैं जहाँ पार्को में पेड़ो की नितांत आवश्यकता है।मीडिया प्रभारी कान्ति शरण निगम ने बताया कि समिति से कई समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार व केंद्र सरकार की सेवा से रिटायर्ड अधिकारी भी जुड़े हुए हैं जो कि रविवार को छुट्टी के दिन के चलते समाज में वृक्षारोपण अभियान को सफल करने में अपनी सेवा देते हैं, जो कि अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ सदस्य संजय गुप्ता, अमित शुक्ला, एस के द्विवेदी,के पी द्विवेदी, डॉ ए के शुक्ला, ओ एन बाजपेयी, आर एस उपाध्याय, संजय पोरवाल एवं नागरिक सुरक्षा कोर से तरूण नरूला, राम शरण सिंह, राजीव पांडे, अजय शुक्ला व कई कर्तव्यपरायण वार्डेन मौजूद थे।


उपेक्षा के चलते 20 -25 गोवंश की मृत्यु

नगर पालिका में गुटबंदी के कारण गौ आश्रय की उपेक्षा के चलते 20 - 25 गोवंश की मृत्यु


मीरजापुर। पालिका प्रशासन के प्रयासों पर किस प्रकार पानी फिर जाता है, इसकी एक बानगी टांडा फॉल के पास बने हुए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले नगर पालिका के अधीन बनाए गए गौशाला को देखने से पता चल गया, जहाँ पिछले कुछ दिनों में दर्जनों गायों की मृत्यु हुई है, जबकि उन गायों की देखभाल के लिए टांडा फॉल में प्रबंधक समेत 20 से ज्यादा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। वैसे भी पालिका में किसी से भी से काम लेना बहुत मुश्किल है। शासन-प्रशासन के आदेशों की अवहेलना, गुट बंदी का खुला खेल कई सालों से चलता आया है। दिन भर गपशप करते हुए ज्यादातर कर्मचारी मानो यह साबित करते हों कि सारी जिम्मेदारी ईओ और चेयरमैन की है!


उन कर्मचारियों की है ही नहीं। यातायात और पर्यावरण के लिए बाधा बने मार्गों और गलियों में अतिक्रमण, तालाबों का अतिक्रमण, साफ-सफाई, सरकारी जमीनों पर कब्जे के लेकर शासन-प्रशासन की चिंताओं से जब-तब पल्ला झाड़ लेना अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रवृत्ति बन गई है। कार्य से संबंधित कर्मचारी ही बता देता है कि यह कार्य उसका नहीं है, वरन् उच्च अधिकारियों का है। फोन करके बात कर लीजिए। जहाँ सेटिंग-गेटिंग का मामला हो, वहाँ ऐसे कर्मचारी खामोशी से काम करते हैं। उम्मीद है कि पालिका प्रशासन टांडा फॉल की घटना के बाद सबक लेकर अपनी व्यवस्था को बेहतर करेगा।
वही एक पत्रकार वार्ता में विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा प्रांत प्रमुख महेश तिवारी ने नगर पालिका प्रशासन को चेतावनी दी है कि नगर पालिका के कर्मचारी अमानवीय कृत्य करने से बाज आए और नगर पालिका द्वारा नियुक्त ठेकेदार जो चारा आपूर्ति करता है उसको तत्काल हटाया जाय ।एक रिकॉर्ड बुक बनाया जाए जिससे कितने गोवंश वहां पर आए और कितने की मृत्यु हुई उसका रिकॉर्ड दर्ज किया जाए। मृत गोवंश का डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर पंचनामा करके सर्टिफाई किया जाए। गोवंशो के रहने के लिए समुचित व्यवस्था किया जाए अन्यथा वह नगर पालिका प्रशासन की ईट से ईट बजा देंगे। गोवंशों की बदहाल स्थिति और उनकी मृत्यु की घटना को लेकर मुख्यमंत्री के पास भी जाने की बात कही है।
समर चंद्र


विद्युत विभाग की मनमानी से जनता परेशान

श्रीकान्त शाक्य 


बिद्युत सब स्टेशन पर नही रूक रहा मनमानी का खेल


तीन साल में भी नही पहुंची घरनाजपुर नई बस्ती में बिद्युत सप्लाई


 लाईनमैन के पद पर तैनात दिखाता है अधिकारियों से बढ़कर रौव


 जब कि बिद्युत पोल पर चढ़ना भी नही आता है रौव वाले लाईनमैन कों


मैनपुरी -कुरावली। नगर में संचालित बिद्युत सब स्टेशन पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाहियों और मनमानी का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। इनकी मनमानी से नगर के लोगो को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। नगर के लोगो की परेशानी की तो इन लोगो को कतई चिन्ता नही है। बिद्युत सब स्टेशन के माहौल की बात करें तो जो बिद्युत बिभाग में लाईनमैन के पद पर तैनात जिन्हे बिद्युत पोल पर चढ़ना भी नही आता वह बिद्युत सब स्टेशन की तरफ से जाकर नगर व क्षेत्र के लोगो पर रौव झाड़ते हुए देखे जाते है। इसीलिए बिद्युत सब स्टेशन का माहौल कुछ ज्यादा ही बिगड़ा हुआ है। यहां पर तैनात कर्मचारियों को जब अपने कर्मचारियों की चिन्ता नही है तो आम लोगो की क्या औकात है।बताते चले कि नगर के मौहल्ला घरनाजपुर नई वस्ती में बिद्युत पोलों को लगायें हुयें तीन सालों का समय बीत चुका है उन पोलो पर बिद्युत लाईन भी बिछा दी गई है। लेकिन बिद्युत सप्लाई शुरू नही कराई गई। इसलिए घरनाजपुर नई बस्ती के लोग अपने दिन कैसे काट रहे होगे इसका अंदाज लगाना किसी के लिए मुश्किल नही है। नई वस्ती घरनाजपुर में जिस स्थान पर एसीवी केबिल बिछाई गई है। उन पोलो पर बिद्युत सप्लाई आने का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे है।


बिद्युत सब स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही की बात करें तो कुछ दिन पूर्व एक लाईनमैन बाई पास रोड पर बिद्युत लाईन को सही करने के लिए पोल पर चढ़ गया जब वह बिद्युत लाईन सही कर रहा था। तभी तैनात बिद्युत कर्मचारी के द्वारा बिद्युत सफ्लाई को चालू कर दिया गया। वेचारा लाईनमैन किसी प्रकार से अपने आप को बचा पाया बिद्युत सप्लाई चालू होने की बजह से करीव एक घंटे तक लाईन उसी पोल पर लटका रहा। मौहल्ला के लोगो ने प्रयास किया तब कहीं बिद्युत लाईन बंद हो सकी तब कहीं लाईन पोल से नीचे उतर सका।


वहीं नगर व क्षेत्र के लोगो पर रौव झाडने की बात करें। तो बिद्युत सब स्टेशन पर तैनात बिनोद कुमार बिद्युत सब स्टेशन पर एक लाईनमैन के पद पर तैनात है। सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि उसे बिद्युत पोल पर चढ़ना भी नही आता है। ऊपर से जब कहीं बिद्युत लाईन सहीं हो रही होती है तो इस अंदाज में जाता है कि मानों बिद्युत सब स्टेशन का सबसे बड़ा अधिकारी यहीं हों। उसके रौव दिखाने से नगर के लोग दुखी हो चुके है!


इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...