रविवार, 14 जुलाई 2019

पर्यावरण संरक्षण है जरूरी,नहीं मजबूरी

इसे न समझें अपनी मजबूरी,
पर्यावरण संरक्षण है अब जरूरी


कानपुर। आम जन मानस में पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए उनसे वृक्षों की रक्षा करने का निवेदन करने के महाभियान को सफल करते हुए पर्यावरण संरक्षण समिति एवं नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड रतनलाल नगर के सौजन्य से बर्रा 4 स्थित नीलकंठ महादेव सेवा पार्क में विभिन्न प्रकार के कुल 50 पेड़ लगाए गए। इस कार्य से उत्साहित होकर क्षेत्रीय नागरिकों ने भी इन वृक्षों की समुचित देखभाल का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष जे पी दीक्षित ने सभी लोगो का आभार जताया।


सचिव अनूप दीक्षित ने बताया कि जब तक सारे पार्क को हरा भरा नही कर देंगे तब तक ये अभियान अनवरत जारी रहेगा। हमारे कर्मठशील सदस्य ऐसे स्थानों की सूची तैयार कर रहे हैं जहाँ पार्को में पेड़ो की नितांत आवश्यकता है।मीडिया प्रभारी कान्ति शरण निगम ने बताया कि समिति से कई समाजसेवी, व्यापारी, पत्रकार व केंद्र सरकार की सेवा से रिटायर्ड अधिकारी भी जुड़े हुए हैं जो कि रविवार को छुट्टी के दिन के चलते समाज में वृक्षारोपण अभियान को सफल करने में अपनी सेवा देते हैं, जो कि अत्यंत ही सराहनीय कार्य है। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ सदस्य संजय गुप्ता, अमित शुक्ला, एस के द्विवेदी,के पी द्विवेदी, डॉ ए के शुक्ला, ओ एन बाजपेयी, आर एस उपाध्याय, संजय पोरवाल एवं नागरिक सुरक्षा कोर से तरूण नरूला, राम शरण सिंह, राजीव पांडे, अजय शुक्ला व कई कर्तव्यपरायण वार्डेन मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...