मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनोरंजन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 18 अक्तूबर 2022

मनोरंजन: फिल्म 'तेरे संग' का फर्स्ट लुक रिलीज 

मनोरंजन: फिल्म 'तेरे संग' का फर्स्ट लुक रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई‌। भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय और गौरव झा की आने वाली फिल्म 'तेरे संग' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। 'तेरे संग' के निर्माता बी एन तिवारी - संजीव कुमार सिंह और निर्देशक अरविंद कुमार हैं। इस फिल्म को लेकर संजना पांडेय बेहद रोमांचित हैं। संजना पांडेय ने कहा कि 'तेरे संग' एक सम्पूर्ण रोमांटिक फिल्म है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फिल्म में मेरा किरदार एक गरीब लड़की का है, जो गांव में रहती है। उसके उपर घर की पूरी जिम्मेदारी होती है। लेकिन उसकी शादी शहर के लड़के से हो जाती है। लड़का शहर में पला- बढ़ा है और शहर में ही रहता है। लेकिन उसके पिता उसकी शादी गांव की लड़की से करवा देता है। शहर के लड़के का किरदार गौरव झा निभा रहे हैं, जो एक बेहतरीन कलाकार हैं। इस फिल्म में परिवार की अहम भूमिका को भी दिखाया गया है। फिल्म शानदार बनी है, इसलिए मैं सबों से आग्रह करूंगी कि फिल्म जब भी रिलीज हो। सभी लोग समस्त परिवार के साथ फिल्म देखें। 

गौरतलब है कि 'तेरे संग' का निर्माण ब्रदर मीडिया एंटरटेनमेंट से हुआ है। इस फिल्म के सह निर्माता यश राज शर्मा और शशि शर्मा हैं। फिल्म में गौरव झा और संजना पांडेय के साथ जे पी सिंह, विद्या सिंह, नीतू चौहान, रानी सिंह, अतुल सिंह, शिवा सिंह राजपूत, विभा सिंह और अमित शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में गीत - संगीत विनय बिहारी का है। कहानी साजिद मालिक, डीओपी बिपिन प्रसाद हैं। संकलन कृष्ण मुरारी यादव, कोरियोग्राफी संजय सुमन एवं अशोक मैटी और आर्ट रणधीर एस दास का है।

सोमवार, 17 अक्तूबर 2022

अभिनेत्री जान्हवी की फिल्म 'मिली' का ट्रेलर रिलीज 

अभिनेत्री जान्हवी की फिल्म 'मिली' का ट्रेलर रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म 'मिली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जान्हवी फिल्म मिली में मिली का किरदार निभा रही हैं। मिली में जाह्नवी कपूर, मनोज पाहवा और सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में जाह्नवी कपूर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती हुई दिख रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत में मिली और उसके पिता के बीच प्यार भरी नोकझोंक दिख रही हैं, लेकिन मिली की हंसती खेलती जिंदगी में उस वक्त नया मोड़ आता है।

जब वह एक अपने काम कर रही जगह पर फंस जाती हैं और वहां बढ़ रही लगातार ठंड के बीच संघर्ष करती हुई दिख रही हैं। 'मिली' वर्ष 2019 में प्रदर्शित मलयालम फिल्म 'हेलन' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसे ओरिजिनल फिल्म के निर्देशिक मुत्थुकुट्टी जेवियर ने ही निर्देशित किया है। मिली का स्क्रीनप्ले रितेश शाह ने लिखा है। जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 04 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देवगन ने अपने लुक का नया पोस्टर शेयर किया

देवगन ने अपने लुक का नया पोस्टर शेयर किया

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म 'दृश्यम 2' से अपने लुक का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दृश्यम 2 में अजय देवगन और तब्बू की मुख्य भूमिका है। अजय देवगन ने फिल्म दृश्यम से अपने लुक का एक नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। अजय देवगन ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह एक हाथ में फावड़ा लिए काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन दिया "सवाल ये नहीं की आपकी आंखों के सामने क्या है, सवाल ये है कि कि आप देख क्या रहे हैं । दृश्यम 2, 18 नवंबर, 2022 को ओपन । गौरतलब है कि दृश्यम 2 का निर्माण वायाकॉम 18 के साथ टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है। इस फिल्म से अभिषेक पाठक बतौर निर्देशक अपनी शुरूआत कर रहे हैं। यह फिल्म 18 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रविवार, 16 अक्तूबर 2022

एक्ट्रेस वैशाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

एक्ट्रेस वैशाली ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

कविता गर्ग/मनोज सिंह ठाकुर 

मुंबई/इंदौर। टीवी इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंचीं और एक्ट्रेस के शव को बरामद किया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर बॉयफ्रेंड के धोखे को एक्ट्रेस के सुसाइड की वजह माना जा रहा है। लेकिन, जांच होने के बाद ही पुलिस इसकी पुष्टि करेगी।

‘जिसका बंदा न हो वो पंखा घुमाए’
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने छह दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीलिंग फैन को दिखाते हुए एक रील शेयर की थी। एक्ट्रेस ने रील शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा था, ”जिसका बंदा/बंदी न हो, वो पंखा घुमाए। वहीं, एक्ट्रेस के फॉलोअर्स भी उनकी इस पोस्ट को मस्ती-मजाक समझते हुए फनी कमेंट्स कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा भी कि ‘इतना हाई लेवल वाला टाइम पास…।’

‘मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं’
वैशाली ठक्कर ने मौत से पांच दिन पहले भी एक रील वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वो कहती है, बेबी तुम्हारे लिए एक गाना गाऊं’…जिसके बाद वैशाली गाती हैं, दिल, ‘दिल-जिगर नजर क्या है, मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं’।

एक्ट्रेस की मौत से फैंस हुए दुखी
वैशाली ठक्कर की मौत की खबर को सुन उनका परिवार और परिजन सदमे में हैं। टीवी इंडस्ट्री के कलाकार भी इस घटना पर दुख जता रहे हैं। सभी इस घटना के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं कि आखिर क्या वजह रही थी कि वैशाली ने इस तरह का कदम उठाया।

वैशाली ठक्कर के सीरियल और किरदार
वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं।वैशाली ठक्कर को ‘सुसराल सिमर का’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे लोकप्रिय सीरियल में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में ‘अंजली भारद्वाज’ और ‘ये रिश्ता क्या कहालाता है’ सीरियल में ‘संजना’ किरदार को निभाया था। वह साल 2015 से 2016 तक इस सीरियल में नजर आई थीं। वैशाली ने ‘सुपर सिस्टर्स’, ‘विश या अमृत’, ‘मनमहोनी 2’ और ‘ये है आशिकी’ जैसे कई सीरियल में काम किया है।

शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2022

गलत जगह हाथ लगने के कारण वीडियो वायरल

गलत जगह हाथ लगने के कारण वीडियो वायरल

कविता गर्ग

मुंबई। कई बार एक्ट्रेस को अपनी अजीबोगरीब या बोल्ड ड्रेस के कारण ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ता हैं। कई बार शो में गलत जगह हाथ लगने के कारण उनका विडियो चर्चा का विषय बना जाता हैं। कुछ ऐसा ही एक बार एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ भी हुआ था। नोरा फतेही कुछ समय पहले रियलिटी शो में बतौर मेहमान पहुंची थी, इस दौरान एक शख्स ने उन्हें गलत जगह टच कर दिया था। जिसके बाद उनका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।नोरा फतेही के साथ ये घटना रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के दौरान हुई थी। शो में जब नोरा स्टेज पर पहुंची तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए।


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस विडियो में इंडियाज बेस्ट डांसर शो के जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ नोरा फतेही दिखाई दे रही हैं। विडियो में गीता सबसे आगे की तरफ खड़ी हैं, उसके बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही खड़ी हैं जबकि सबसे पीछे टेरेंस लुईस खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।विडियो में वह खड़े होकर किसी को हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान लुईस का हाथ गलती से नोरा के बैक पर लग जाता हैं।


विडियो में साफ-साफ़ दिखाई दे रहा हैं कि लुईस ने ये जानकर बुझकर नहीं किया हैं लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को इस विडियो के जरिए नोरा और लुईस को ट्रोल करने का मौका मिल गया हैं और इस विडियो को तेजी से वायरल किया जा रहा हैं।

बुधवार, 12 अक्तूबर 2022

अभिनेता अक्षय की फिल्म 'राम सेतु' का ट्रेलर रिलीज 

अभिनेता अक्षय की फिल्म 'राम सेतु' का ट्रेलर रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'राम सेतु' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरुचा की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई है कि राम सेतु सच है या सिर्फ एक कल्पना।

रामायण की कहानी के अनुसार रामसेतु का निर्माण प्रभु श्रीराम की सेना ने भारत से श्रीलंका के बीच किया था और ये फिल्म उसी राम सेतु पुल को बचाने के मिशन के बारे में है। रामसेतु का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक मिशन से होती है। मिशन है राम सेतु के 07 हजार साल पुराने इतिहास को बाहर लेकर आना और जिसके तलाश में अक्षय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ निकलते हैं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग 11 को रिलीज होगी

फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग 11 को रिलीज होगी

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म  मोनिका, ओ माई डार्लिंग ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर 11 नवंबर को रिलीज होगी। राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है। वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।

फिल्म मोनिका ओ माई डार्लिंग योगेश चंडेकर द्वारा लिखी गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग कहानी रातों रात करोड़पति बनने की जुगाड़ में लगे एक युवक की है, जिसे कुछ साथी मिलते हैं और ये सब मिलकर एक ऐसे कत्ल की भूमिका बनाते हैं जिसका कोई सबूत बाकी न रहे।

माचिस शॉट्स द्वारा निर्मित फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे के अलावा सिकंदर खेर, भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, सुकांत गोयल, और जैन मैरी खान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। मोनिका, ओ माई डार्लिंग 11 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

मंगलवार, 11 अक्तूबर 2022

महानायक अमिताभ ने 80वें जन्मदिन पर तोहफा दिया

महानायक अमिताभ ने 80वें जन्मदिन पर तोहफा दिया

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए अपने 80वें जन्मदिन पर खास तोहफा दिया है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई उनकी फिल्म गुडबॉय को उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर फिल्म की टिकट मात्र 80 रूपए में दिखाए जाने का ऐलान किया है। ये घोषणा उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर पर किया है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर गुडबॉय फिल्म एक बर्थडे सांग का क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप में अमिताभ बच्चन का ही सेलिब्रेट किया जा रहा है। अमिताभ ने ये ट्वीट मध्य रात में किया और अपने फैंस को सरप्राइज गिफ्ट दिया। उन्होंने लिखा है होजाइए तैयार #Goodbye फैमली की तरह गुनगुनाने के लिए यह नया गाना #HappyBirthday स्टे ट्यूंड सांग आउट Tomorrow! उन्होंने लिखा कि फिल्म गुड बॉय आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को।

अमिताभ बच्चन ने ये एलान अपने जन्मदिन पर किया है। बता दें कि इस 11 अक्टूबर को अमिताभ 80 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्म हुआ। उनकी स्कूलिंग प्रयागराज में ही हुआ। उन्होंने बीएचएस स्कूल से अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई की है।

रविवार, 9 अक्तूबर 2022

मनोरंजन: फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड ध्वस्त

मनोरंजन: फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड ध्वस्त

कविता गर्ग 

मुंबई। तरह-तरह की बयानबाजी के बीच बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' का भी अब रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' के हाथों कश्मीर फाइल्स को अपने रिकॉर्ड को टूटता देखने को मजबूर होना पड़ा है। क्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने में लगी मणि रत्नम की नई फिल्म पोन्नियन सेलवन ने रिलीज के नौवें दिन बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई को जारी रखते हुए 60 प्रतिशत का उछाला लिया है। विक्रम चियान और ऐश्वर्या राय तथा कई अन्य जाने-माने अभिनेता से सुसज्जित यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में लगातार कामयाबी प्राप्त कर रही है।

देश भर में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड वाइड फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दर्शकों का रिस्पांस मिल रहा है। तमिलनाडु में मणि रत्नम की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर पिक्चर साबित हो रही है। अब मणिरत्नम की इस नई नवेली फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन कमाई के लिहाज से हाईएस्ट विरासत फिल्म रही द कश्मीर फाइल्स के वर्ल्ड वाइड लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दा कश्मीर फाइल का लाइफटाइम कलेक्शन 340 करोड रुपए का रहा था लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14-15 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए वर्ल्ड वाइड 355 करोड रुपए की कुल कमाई अभी तक बटोर ली है।

शनिवार, 8 अक्तूबर 2022

रितेश-काजल की फिल्म 'प्रजातंत्र' का ट्रेलर रिलीज 

रितेश-काजल की फिल्म 'प्रजातंत्र' का ट्रेलर रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई‌। भोजपुरी अभिनेत्री रितेश पांडेय और अभिनेत्री काजल राघवानी की आने वाली फिल्म 'प्रजातंत्र' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म प्रजातंत्र का ट्रेलर फटाफट वायरल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।फिल्म के ट्रेलर में रितेश और काजल की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। प्रजातंत्र फिल्म राजनीति पर आधारित फिल्म है। फिल्म प्रजातंत्र का निर्माण शांति फिल्म प्रोडक्शन एवं जे एम एस इन एसोसिएशन विद मैड्स मूवीज एवम एक्सुअल मूवीज बैनर तले किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर सुभाष यादव, समीर आफताब, अविनाश रोहरा हैं।

वहीं, इस फिल्म की कहानी को राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। इस फिल्म को एच एस पवन ने निर्देशित किया है। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। फिल्म प्रजातंत्र के गीत विनय बिहारी, सुमित सिंह चंद्रवंशी, संतोष पुरी, सत्या सावरकर एवं सोनू सरगम ने लिखे है। फिल्म प्रजातंत्र में रितेश और काजल के साथ संजय पांडेय और विनीत विशाल जैसे कलाकार भी हैं।

शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

फिल्म 'फोनभूत' का मोशन पोस्टर शेयर किया: कैफ

फिल्म 'फोनभूत' का मोशन पोस्टर शेयर किया: कैफ

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म 'फोनभूत' का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोनभूत में कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की मुख्य भूमिका है। फोनभूत का एक नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर को कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर ट्रेलर के रिलीज डेट की जानकारी दी है।

फिल्म का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। मोशन पोस्टर में फोनभूत के तीनों स्टार्स एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं।फिल्म फोनभूत एक हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म है, जिसे गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया है। वहीं, रितेश सिंधवानी और फरहान अख्‍तर ने मिलकर इस फ‍िल्‍म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 04 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गुरुवार, 6 अक्तूबर 2022

अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया

अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आयुष शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म की एक झलक शेयर की है। यह अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट आयुष की बॉलीवुड में तीसरी फिल्म है। 1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में जंगल की भयंकर, अधेंरी और डरावनी दुनिया की झलक पेश की गई है, जिसमें आयुष किसी का गला काटते नजर आते हैं।

टीजर के साथ आयुष ने कैप्शन में लिखा, कुछ लोगों के लिए राजा, कुछ लोगों के लिए राक्षस, कुछ लोगों के लिए अच्छा, कुछ लोगों के लिए बुरा कौन हूं मैं? जल्द शिकार शुरू होगा। आयुष अपनी नई फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को रवि वर्मा और इमरान सरधरिया ने निर्देशित किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

मंगलवार, 4 अक्तूबर 2022

मनोरंजन: वेबसीरीज 'तिवारी' से डेब्यू करेंगी, उर्मिला 

मनोरंजन: वेबसीरीज 'तिवारी' से डेब्यू करेंगी, उर्मिला 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मतोड़कर वेबसीरीज 'तिवारी' से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है। उर्मिला मतोंडकर एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में कम बैक करने के लिए तैयार हैं। उर्मिला वेब सीरीज 'तिवारी' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। इस शो के निर्देशन की कमान सौरभ वर्मा के हाथों में है, जबकि इसका निर्माण, कंटेंट इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। शो में उर्मिला मातोंडकर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। मां-बेटी के जज्बाती रिश्तों पर आधारित यह वेबसीरीज है।  उर्मिला मातोंडकर ने कहा, "वेब शो तिवारी की कहानी में मेरे लिए लिखा गया किरदार काफी सशक्त औए चुनौतीपूर्ण है। इससे पहले इस तरह का किरदार मैंने कभी नहीं निभाया था। इसे युवा लेखकों की एक टीम ने मिलकर लिखा है।

जब मुझे इस शो की कहानी सुनाई जा रही थी तब मैंने अंत तक दिलचस्पी के साथ पूरी स्क्रिप्ट सुनी। इसकी कहानी इतनी रोचक है कि इसने मुझे अंत तक बांधे रखा। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मां-बेटी के जज्बातों की कहानी बताई गई है, लेकिन इसी के साथ फिल्म में काफी ड्रामा, एक्शन और कुछ मजेदार ट्विस्ट्स भी हैं। मैं इस शो की शूटिंग के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।" सौरभ वर्मा ने कहा, "इस शो में उर्मिला के किरदार का जो ग्राफ है, उसे निभाने के लिए उर्मिला से बेहतर और कोई नहीं हो सकता था। एक फिल्ममेकर के तौर पर मैं और हमारी पूरी स्टूडियो की टीम पारिवारिक दर्शकों के लिए साफ-सुथरा कंटेंट बनाने में यकीन रखते हैं।"

सोमवार, 3 अक्तूबर 2022

वेबसीरीज: ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी, सेन

वेबसीरीज: ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी, सेन

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अपनी आने वाली वेबसीरीज में ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी। सुष्मिता सेन ने अपनी आने वाली वेबसीरज की शूटिंग शुरू कर दी है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रही हैं। मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव निर्देशित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुष्मिता की यह वेबसीरीज ट्रांस एक्टिविस्ट गौरी सावंत की बायोग्राफी पर आधारित है। सीरीज में 06 एपिसोड होंगे, जिसमें गौरी की लाइफ के अलग-अलग फेज दिखाए जाएंगे। वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कि आखिर किस तरह गौरी सावंत भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनीं।

बताया जा रहा है कि सुष्मिता सेन इस रोल को करने के काफी एक्साइटेड हैं। यह वेबसीरीज आम ट्रांसजेंडर की कहानी से बिल्कुल अलग है। यह गौरी और उनकी एडॉप्ट की हुई बेटी की कहानी है, जिसके लिए उन्हें समाज से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।

शुक्रवार, 30 सितंबर 2022

अभिनेत्री को 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार मिलेगा 

अभिनेत्री को 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार मिलेगा 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज घोषणा की है कि वर्ष 2020 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा। ये पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।इस निर्णय की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “मुझे ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की जूरी ने भारतीय सिनेमा में आशा पारेख जी के जीवन भर के अनुकरणीय योगदान को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।” मंत्री ने ये भी घोषणा की कि 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 30 सितंबर, 2022 को होगा और इस समारोह की अध्यक्षता भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी।

आशा पारेख एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता और एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए उन्होंने फिल्म ‘दिल दे के देखो’ में मुख्य नायिका के तौर पर अपनी शुरुआत की और 95 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश जैसी मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है।

पारेख पद्म से सम्मानित हैं, जो उन्हें 1992 में दिया गया था। उन्होंने 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। अनुराग ठाकुर ने ये भी घोषणा की कि सु पारेख को पुरस्कार देने का निर्णय पांच सदस्यों की जूरी द्वारा लिया गया था। 52वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के चयन के लिए इस जूरी में फिल्म उद्योग के ये पांच सदस्य शामिल थे:

  1. आशा भोसले
  2. हेमा मालिनी
  3. पूनम ढिल्लों
  4. टी. एस. नागभरण
  5. उदित नारायण।

बुधवार, 28 सितंबर 2022

एक्ट्रेस दीपिका की तबीयत खराब, भर्ती कराया

एक्ट्रेस दीपिका की तबीयत खराब, भर्ती कराया

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की 26 सितंबर को तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें देर रातमुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के थोप्दे देर बाद ही दीपिका की हालात में सुधार देखा गया।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों भी 16 जून को दीपिका को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस दौरान उन्हें करीब आधे दिन तक निगरानी में रखा गया था। दीपिका उस समय हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही थीं। फिलहाल दीपिका की तबीयत ठीक है।

सोमवार, 26 सितंबर 2022

पावरस्टार पवन का गाना 'सातो बहिनिया अईल' रिलीज 

पावरस्टार पवन का गाना 'सातो बहिनिया अईल' रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का गाना 'सातो बहिनिया अईल' रिलीज हो गया है। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुका है। इस मौके पर पवन सिंह मां दुर्गा की स्तुति में गाना 'सातो बहिनिया अईल' लेकर आये हैं।यह गाना यूट्यूब पर नंबर 4 पर ट्रेंड कर रहा है।यह गाना वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है। गाना 'सातो बहिनिया अईल' में पवन सिंह मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इस गीत में पवन सिंह ने माता के रूप श्रृंगार का वर्णन अपनी मधुर वाणी में किया है।

पवन सिंह ने कहा कि शक्तिस्वरूपा मां जगदम्बा सबों का कल्याण करें। हम अपने इस गाने को माता रानी के चरणों में समर्पित करते हैं और उनके भक्तों से आग्रह है कि वे हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। गौरतलब है कि इस गीत को अरुण बिहारी ने लिखा है, संगीत दिया है छोटू रावत ने। वीडियो निर्देशक पवन पाल, संपादक अंगद पाल, कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं।

रविवार, 18 सितंबर 2022

कृति-प्रभास के अफेयर की चर्चा, मीडिया की सुर्खी

कृति-प्रभास के अफेयर की चर्चा, मीडिया की सुर्खी

कविता गर्ग   

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साऊथ के सुपरस्टार प्रभास का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है। दरअसल, ये सब एक कॉल के साथ शुरू हुआ जो करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ में कृति ने प्रभास को किया था। तब से हर तरफ कृति और प्रभास के अफेयर की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि कृति और प्रभास एक साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे।

कृति सेनन और सुपरस्टार प्रभास का नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहा है। दरअसल, ये सब एक कॉल के साथ शुरू हुआ जो करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ में कृति ने प्रभास को किया था। तब से हर तरफ कृति और प्रभास के अफेयर की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि कृति और प्रभास एक साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आदिपुरुष’ के सेट पर पहले दिन से ही कृति सेनन और प्रभास के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। इसे देख कर हर कोई हैरान था क्योंकि प्रभास काफी शर्मीले हैं, लेकिन वो कृति से खुलकर बातें करते हैं।

प्रभास और कृति को सेट पर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना काफी पसंद था। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के लिए स्ट्रॉन्ग फीलिंग रखते हैं। लेकिन वो जल्दबाजी नहीं करना चाहते। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आदिपुरुष’ में प्रभास ‘राम’ का किरदार और कृति ‘सीता’ का रोल निभा रही हैं। ये फिल्म अगले साल यानी जनवरी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

रत्नाकर की फिल्म में काम करेंगी, अभिनेत्री दुबे

रत्नाकर की फिल्म में काम करेंगी, अभिनेत्री दुबे

कविता गर्ग 

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म में काम करने जा रही हैं। इश्तियाक शेख बंटी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी फिल्म को निर्देशित करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे की मुख्य भूमिका होगी। इस फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले किया जाएगा।

इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। रत्नाकर कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "हमारी नई फिल्म के लिए निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी को साइन किया गया है, जिसकी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एवं अन्य हैं। "

'ब्रह्मास्त्र' ने पहले नंबर की फिल्म होने का इतिहास रचा

'ब्रह्मास्त्र' ने पहले नंबर की फिल्म होने का इतिहास रचा

कविता गर्ग 

मुंबई। आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने इस वीकेंड ग्लोबल बॉक्स-ऑफिस पर पहले नंबर की फिल्म होने का इतिहास रच दिया है। भारत की सबसे शानदार सिनेमाई पेशकश अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में देश और दुनिया में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ रूपए की बड़ी रकम कमाने में कामयाब रही। ब्रह्मास्त्र ने सिर्फ तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ रूपए की भारी-भरकम कमाई की। इस साल की सबसे चर्चित फिल्म देश और दुनिया में हाउस फुल चल रही है। फिल्म के हिट होने से बॉलीवुड में बड़े जश्न की शुरूआत हो गई है और हिंदी फिल्म जगत को काफी समय से जिस राहत की बेहद जरूरत थी, वह आखिरकार मिल गई है। दर्शकों ने पूरे दिल से वीएफएक्स से सुसज्जित इस फिल्म को गले लगाया है, जिस वजह से लोगों की भारी मांग पूरी करने के लिए सिनेमा मालिकों को आधी रात के बाद भी शो चलाने पड़ रहे हैं।

एक्शन, रोमांस, ड्रामा और बेहद शानदार वीएफएक्स से भरपूर पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजन वाली यह फिल्म सभी उम्र के लोगों को भा रही है और हमारी संस्कृति का शानदार प्रदर्शन कर रही है। अयान मुखर्जी का दस साल का दूरदर्शी सफर भारतीय सिनेमा में गहरे सम्मान से भरा एक नया दौर लेकर आया है। ब्रह्मास्त्र के शानदार प्रेरणादायी सफर के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कहा, ''मैं भारत और पूरी दुनिया के दर्शकों का बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने ब्रह्मास्त्र को बहुत ज्यादा प्यार और सहयोग दिया है।

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ

दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...