प्रादेशिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रादेशिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 6 जनवरी 2022

राजस्थान: कई हिस्सों में बारिश के साथ सर्दी बढ़ीं

राजस्थान: कई हिस्सों में बारिश के साथ सर्दी बढ़ीं

नरेश राघानी          जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद राज्य के कई हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर में 26.2 मिलीमीटर, बीकानेर में 20.4, हनुमानगढ़ के सांगरिया में 18.5, पिलानी में 13.6, अलवर में 12.5, नागौर में 12, जोधपुर में 11.6, अंता में 11, सीकर में 10, जयपुर में 8, जबकि बूंदी और सिरोही में 7-7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

प्रांतीय राजधानी जयपुर में सुबह से बादल छाये हुए हैं और धुंध तथा कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 14 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


बिहार: 21 जनवरी तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
अविनाश श्रीवास्तव          पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान को बंद करने के आदेश दिये हैं। 21 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। वहीं, ऑफिस 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुलेंगे।

 नये आदेश के अनुसार सभी विद्यालयों, महाविद्यालय, शिक्षण, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान एवं उससे संबंधित छात्रावास को तत्काल प्रभाव से बंद रहंगे। वहीं उनके कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे।


बुधवार, 5 जनवरी 2022

मुंबई: कोरोना के 15,166 नए मामलें दर्ज किए

मुंबई: कोरोना के 15,166 नए मामलें दर्ज किए 

कविता गर्ग         मुंबई। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 15,166 नए केस दर्ज किए गए हैं। फिल्म नगरी में अब पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी पर पहुंच गया है। मुंबई में फिलहाल 87 प्रतिशत मामले बिना लक्षण वाले हैं। पिछले 24 घंटे में 3 संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई है। फिलहाल शहर में एक्टिव केस की संख्या 61,923 हो गई है।

आपको बता दें कि मंगलवार के मुक़ाबले मुंबई में करीब 5 हजार ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 10,890 केस सामने आए थे। वहीं, मुंबई और इसके उपनगर में सार्वजनिक बसों का परिचालन करने वाली बृह्नमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई (बेस्ट) सेवा के पिछले कुछ दिनों में 66 कर्मी और अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तराखंड: नाइट कर्फ्यू की अवधि 2 घंटे बढ़ाईं

पंकज कपूर          देहरादून। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी है। अब रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। कैबिनेट में हुए निर्णय के बाद शासन ने इसके साथ ही कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए। 

अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए कोविड वैक्सीनेशन की दोनो डोज का प्रमाण-पत्र अथवा कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इससे पहले रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का समय नाइट कर्फ्यू को लेकर था। 

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

विजयी उम्मीदवार 'गामा' ने सबका आभार व्यक्त किया

विजयी उम्मीदवार 'गामा' ने सबका आभार व्यक्त किया 
अविनाश श्रीवास्तव       
पटना। निर्दलीय उम्मीदवार 'गामा' ने जीत का श्रेय जनता जनार्दन को देते हुए जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं सोनू सिंह के द्वारा किए गए सहयोग पर आभार व्यक्त किया। जिला पार्षद विद्या भारती को बक्सर जिले के निकाय की चेयरमैन चयनित किया गया है। विद्या भारती के पति गामा यादव ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव को दिया। गामा यादव ने बताया कि मेरी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह एवं पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव की इस विजय में अहम भूमिका है।
बक्सर जिले के तमाम जनता जनार्दन को नमन करते हुए जीत का आभार प्रकट किया। अपने दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य है, कि बक्सर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था एवं जनता की सेवा सबसे पहली प्राथमिकता है। 
उन्होंने बताया कि मैं एक निर्दलीय उम्मीदवार था और जनता के द्वारा मेरे पक्ष में मतदान किया जनता की जीत के साथ हम विजयी हुए है। जनता के द्वारा प्रदान किए गए स्नेह और आशीर्वाद के कारण आज हम इस विजय के हकदार बने हैं और मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं। जनता की सभी समस्याओं के समाधान के लिए एकटक बिना रुके संघर्षशील रहूंगा। जहां तक हो सकेगा जनता की मूल समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा। जिस प्रकार भी जिस मद में भी क्षेत्र का विकास हो सकेगा, सभी प्रकार के प्रयास करूंगा जनता का स्नेह और आशीर्वाद मुझ पर इसी प्रकार बना रहे, इसलिए हम जनता के कृतज्ञ हैं।

सभी जेलों में मुलाकात की व्यवस्था पर रोक: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव            पटना। कोरोना को देखते हुए अब बिहार के जेलों में बंद कैदियों से अब उनके परिजन नहीं मिल सकेंगे। राज्य के जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने सभी जेलों में मुलाकातियों की व्यवस्था पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह रोक 31 जनवरी तक जारी रहेगी। सोमवार को जेल आईजी ने अपने आदेश में कहा कि बिहार में कोरोना महामारी के तीसरे लहर का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने अपने दिए निर्देश में कहा कि जेलों में बंद कैदियों में तीसरे लहर को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी है।

जेल आईजी ने यह भी माना कि बाहर से आने वाले मुलाकातियों की तलाशी लिए जाने के दौरान जेल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों में कोरोना संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। उनके मुताबिक अपने दायित्व निर्वहन के दौरान सुरक्षाकर्मी जेल में बंद कैदियों के भी संपर्क में आते हैं। जिससे उनके संक्रमित होने की संभावनी बनी रहती है।

पंजाब: 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

अमित शर्मा         चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और दोनों राज्यों में गुरुग्राम सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, लुधियाना में 12.4 डिग्री और पटियाला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा फरीदकोट में 10.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 13.7 डिग्री, फिरोजपुर में 11.9 डिग्री, जालंधर में 10.9 डिग्री और संगरूर में 11.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार, 3 जनवरी 2022

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

बिहार: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान

अविनाश श्रीवास्तव           पटना। बिहार में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन साफ रहने के बावजूद तेज बह रही पछुआ हवा के कारण रविवार को प्रदेश में ठंड बढ़ने का एहसास किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वानुमान के अनुरूप प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा।

न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला और यह औसतन 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिन में ठंड महसूस की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।


यूके: कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंचा
पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 8 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 11 जनपदों में सोमवार को कोरोना वायरस के 189 नये मामले सामने आए है। राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 189 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,45,653 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 104 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,398 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

सोमवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 189 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 71 ,हरिद्वार से 12 , नैनीताल जिले से 18, उधमसिंह नगर से 22 , पौडी से 44, टिहरी से 4, चंपावत से 1 , पिथौरागढ़ से 6 , अल्मोड़ा 1, बागेश्वर से 0, चमोली से 1 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 1 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

रविवार, 2 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं का आगमन, पारा गिरेगा

छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं का आगमन, पारा गिरेगा

दुष्यंत टीकम         रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से तेज हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है तथा छत्तीसगढ़ में मुख्यतः आकाश साफ है। इसलिए प्रदेश में कल दिनांक 2 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत की ओर आ रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से, हम अगले 48 घंटों में इस क्षेत्र में छिटपुट वर्षा या हिमपात की उम्मीद कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि 4 जनवरी से, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव में 4-7 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ज्यादातर जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। यह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें डालेगा। वहीं पारा गिरने के भी आसार जताए जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।अगले दो दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी।

वहीं निचले स्तरों में तमिलनाडु के तट से दूर तेज उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर पर श्रीलंका तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। चेन्नई सहित कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 3 जनवरी तक शीत लहर जारी रहेगी। दिल्ली में शनिवार की सुबह धुंध हुई है। दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई। यह पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ेगा और इसकी तीव्रता कम होगी लेकिन वर्षा की गतिविधि पूर्वी भारत की ओर बढ़ेगी।जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व भारत के पास आता है, तापमान बढ़ता है। इसलिए, उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर हम जो शीत लहर की स्थिति का अनुभव कर रहे हैं, वह धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

आईएमए की कॉन्फ्रेंस में 17 डॉक्टर संक्रमित मिलें

अविनाश श्रीवास्तव         पटना। कोरोना संक्रमण के मामले में एक अहम खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,आईएमए की जिस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया था। उसमें शामिल 17 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री काफी देर तक रुके थे और अपने भाषण में तीसरी लहर के खतरे की ओर इशारा किया था। पॉजिटिव रिपोर्ट वाले सभी डॉक्टर नालंदा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। चर्चा हो रही है कि मुख्यमंत्री उन डॉक्टर्स के संपर्क में आए थे अथवा नहीं। इसे देखते हुए संक्रमित डॉक्टर की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रैपिड एंटीजन टेस्ट में इन्हें पॉजिटिव पाया गया है। आरटी पीसीआर टेस्ट का रिपोर्ट आना अभी बाकी है। दरअसल, बीते सोमवार को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आईएमए का 96 वां कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले दिन इसमें शामिल हुए थे। सीएम ने कांफ्रेंस में काफी समय बिताया था।

एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आशंका होने पर कुल 70 डॉक्टर्स के सैंपल लिए गए।  उन सभी सैंपल की रैपिड एंटीजन कीट के जरिए जाँच कराई गई। जांच रिपोर्ट में 17 जूनियर डॉक्टर्स पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। अधीक्षक डॉ विनोद सिंह ने बताया कि सभी पॉजिटिव डॉक्टर्स को उनके हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है  और उनका प्रॉपर ट्रीटमेंट कराया जा रहा है। उनका  आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पॉजिटिव आए लोगों के कांटेक्ट ट्रेसिंग करने का आदेश दिया है। पटना में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए डीएम ने निर्देश दिया है कि पटना में 50% आइसोलेशन और कोर्ट सेंटर को फिर से शुरू किया जाए।

शनिवार, 1 जनवरी 2022

3 दिन में कोरोना के 562 मामलें मिलें: यूपी

3 दिन में कोरोना के 562 मामलें मिलें: यूपी

हरिओम उपाध्याय           लखनऊ। देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ कोरोना की रफ्तार उत्तर प्रदेश के भीतर भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। अचानक से आई कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी ने विशेषज्ञों की चिंताओं में इजाफा कर दिया है। उत्तर प्रदेश में केवल 3 दिन के भीतर 562 मामले मिल चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले राजधानी दिल्ली से जुड़े एनसीआर इलाके में देखने को मिल रहे हैं। एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद एवं जनपद मेरठ में पॉजिटिव आए केसों की संख्या 229 तक पहुंच गई है।

राजधानी लखनऊ में भी 3 दिन के भीतर एक सैकड़ा नए मामले सामने आ चुके हैं। हालातों पर मुख्यमंत्री खुद योगी आदित्यनाथ निगाह रखते हुए स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं। लखनऊ के लोहिया संस्थान के कोविड-19 अस्पताल का दौरा करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया था। इसके बाद देर शाम स्वास्थ्य विभाग के 7 हाई लेवल मीटिंग करके मुख्यमंत्री ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की थी।


पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 श्रमिकों की मौंत 

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में शिवकाशी के नजदीक मेट्टुपट्टी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से शनिवार को चार श्रमिकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आज सुबह आरकेवीएम पटाखा फैक्ट्री में आग लग गयी, जिसके कारण सिलसिलेवार धमाके हुए। इस हादसे की वजह से कम से काम सात गोदाम और शेड्स गिर गए। इन गोदामों में काफी मात्रा में पटाखों और अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों का भारी भंडार था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट रसायनिक पदार्थों में घर्षण के कारण हुआ।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गयीं। घायलों को उपचार के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है।

एमपी: कोरोना संक्रमितों की संख्या-1,53,791 

मनोज सिंह ठाकुर            भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की रिएंट्री हो चुकी है। इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। शुक्रवार को 62 नए मरीज सामने आए। मध्यप्रदेश में कुल मरीजों की संख्या अब 1,53,791 हो गई है। जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की अब तक नौ मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीज अब 283 हो गए हैं। अब तक 152113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत है। जून के बाद पहली बार प्रदेश में पहली बार 100 से ज्यादा केस निकले हैं।

भोपाल में 27 केस मिले हैं। रतलाम में भी दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 21 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक्टिव मरीज 5 हो गए हैं। उज्जैन में 6 नए केस आए हैं। मुनि नगर में रहने वाले 32 और 29 साल के पति-पत्नी जयपुर और दूसरे शहरों से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। एक 77 साल के बुजुर्ग हैं। कुछ दिन पहले दुबई से लौटी मरीज के पिता हैं। महानंदा नगर की दो युवतियां और दादा भाई नोरोजी मार्ग पर रहने वाला युवक संक्रमित मिला है। सभी सामान्य हैं। किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज

कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज 

श्रीनगर। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शुक्रवार को लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के कारण दिन में ठंड और रात में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात यहां तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां बीती रात यह शून्य से नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बढ़त: 58,253.82 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग         मंबई। बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 459 अंक उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। मारुति, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 459.50 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,354.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की तेजी के साथ टाइटन सर्वाधिक लाभ में टाइटन रही। इसके अलावा कोटक बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एक्सिस बैंक और सन फार्मा लाभ में रहे। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इन्फोसिस शामिल हैं। हांगकांग का हैंगसेंग 1.24 प्रतिशत जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.57 प्रतिशत लाभ में रहे। जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार शुक्रवार को बंद रहे।

भ्रष्टाचार मामलें में जेल सुपरिटेंडेंट निलंबित किया

राणा ओबराय          चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह दहिया को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसे अंडर रूल-7 के तहत चार्जशीट करने के भी आदेश दिए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने भ्रष्टाचार के आरोप में शमशेर दहिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शमशेर सिंह दहिया का मुख्यालय कार्यालय जेल महा निदेशक, हरियाणा, पंचकूला रहेगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे।


गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

चंडीगढ़: 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

चंडीगढ़: 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया
अमित शर्मा    
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, सिरसा, फतेहाबाद और पंचकूला में कल रात तापमान क्रमश: 3.2, 4.4, 6, 4.8, 3.7 और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
पंजाब के बठिंडा में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर, लुधियाना, पाटियाला, पठानकोट, फरीदकोट, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा और संगरूर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4, 3.7, 3.3, 4.3, 3.4, 4.3, 3.7, 3.2 और 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू: सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रातभर सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच चली मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर में बुधवार को शुरू हुई दो मठभेड़ों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या अब छह हो गई है।
कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकवादी मारे गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अनंतनाग जिले के नौगाम शाहाबाद में आतंकवादियों की मौजूदी की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं।
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ये जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी थे और मारा गया एक आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक था।
कुमार ने ट्वीट किया, ”दो अलग-अलग मुठभेड़ों में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से अब तक चार की पहचान हो पाई है। जिनमें से दो के पाकिस्तानी और दो अन्य के स्थानीय नागरिक होने की जानकारी मिली है। दो अन्य आतंकवादियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ में भी एक पाकिस्तानी नागरिक सहित तीन आतंकवादी मारे गए थे। अन्य दो आंतकवादी स्थानीय नागरिक थे।

 लोक संपर्क विभाग में 12 अफसरों के तबादले: शासन

पंकज कपूर          देहरादून। उत्तराखंड शासन ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में 12 अफसरों के तबादले किए हैं। सहायक सूचना निदेशक प्रकाश सिंह भंडारी को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से मीडिया सेंटर हल्द्वानी भेजा गया है। जबकि सहायक सूचना निदेशक बद्री चंद को जिला सूचना कार्यालय पौड़ी से जिला सूचना कार्यालय देहरादून स्थानांतरित किया गया। तथा साथ ही 8 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। 

हल्द्वानी के अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट को बागेश्वर भेजा गया है। उनके स्थान पर ज्योति सुंदरियाल को रूद्रप्रयाग से हल्द्वानी भेजा गया है। गिरिजा जोशी को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा भेजा गया है। अजनेश राणा को अल्मोड़ा से देहरादून भेजा गया है। रतिलाल को बागेश्वर से रूद्रप्रयाग भेजा गया है। रवेंद्र सिंह को चमोली से पिथौरागढ़ भेजा गया है।

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

राजस्थान: 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

राजस्थान: 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज 

नरेश राघानी        जयपुर। राजस्थान में कई दिनों की बारिश और सर्द हवाओं के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आई और मंगलवार की रात फतेहपुर सबसे सर्द रहा। जहां का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 4.3 डिग्री, संगरिया में 4.8 डिग्री, पिलानी में 5.8 डिग्री, सीकर में 6.4 डिग्री, गंगानगर में 7.3 डिग्री व नागौर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में 2: 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रक से टकराया ‘मल्टी-यूटिलिटी’ वाहन, 3 की मौंत

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार सुबह ‘मल्टी-यूटिलिटी’ वाहन (एमयूवी) के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से दो स्कूली छात्रों तथा एक महिला की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य लोग घायल हो गए।बगोदरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमयूवी, दक्षिण गुजरात के वापी से सौराष्ट्र के राजकोट की ओर जा रही थी और बगोदरा कस्बे के पास यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। 

उन्होंने कहा कि हादसे में दो स्कूली छात्रों और एक महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसे में एमयूवी में सवार करीब 10 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें अहमदाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूके: 'ओमिक्रोन' के कुल 4 मामलों की पुष्टि हुईं 

पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रोन के 4 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 6 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 38 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,881 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 42 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,043 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 38 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 03 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 05, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 01, चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

सीजी में भारी बारिश, मौसम में बड़ा परिवर्तन

सीजी में भारी बारिश, मौसम में बडा परिवर्तन        

दुष्यंत टीकम        रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई स्थान में मौसम परिवर्तन हो गया है और बारिश चालू हो गई है। जैसा कि मौसम विभाग ने पहले ही ऐलान किया था कि 28, 29, 30 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी व ओले भी गिर सकते हैं। बेमौसम बरसात होने की वजह से फसलों को भारी नुकसान होगा।

बता दे कि कोरिया, दुर्ग, अम्बिकापुर व पेंड्रा रोड जिले में कड़ाके की ठंढ पड़ रही है। नए साल के प्रवेश से ठीक पहले जहां उत्तर-भारत के पहाड़ी राज्यों पर जहां बर्फबारी हो रही है। वहीं, देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई थी। जैसा कि आज 28 दिसंबर है और कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में बारिश हो रही है। इसका सीधा नुकसान यहां के किसानों को होगा और वही ठंड भी बढ़ेगी।

महाराष्ट्र: संक्रमितों की संख्या-5,72,439 हुईं

कविता गर्ग       मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 211 नए मरीज सामने आने से महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,72,439 हो गयी। जबकि तीन और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या-11,610 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले और मरीजों की मौत सोमवार को हुई। 

ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,39,193 हो गये हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,314 है।

केरल: वैन और लॉरी के बीच टक्कर, 4 की मौंत

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोल्लम जिले के चावरा में वैन और लॉरी के बीच टक्कर होने से चार मछुआरों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ 34 मछुआरों को बेपोर बंदरगाह लेकर जा रहा वैन रास्ते में नींदकारा फिशिंग हार्बर जा रही लॉरी से टकरा गया।

सूत्रों ने बताया कि वैन पर सवार 34 मछुआरों में से 12 मछुआरे तमिलनाडु के रहनेवाले हैं। मृतकों में बीजू (35), जस्टिन (56), बर्चुमन (45) और करुणाबारम (56) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो मछुआरों को तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को करुणागपल्ली तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सोमवार, 27 दिसंबर 2021

पर्यटक बसों की टक्कर में 5 की मौंत, 10 घायल

पर्यटक बसों की टक्कर में 5 की मौंत, 10 घायल

राणा ओबरॉय        चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हीलिंग टच अस्पताल के समीप सोमवार सुबह तीन पर्यटक बसों की हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कटरा से दिल्ली जा रही तीन पर्यटक डीलक्स बसें आज तड़के आपस में टकरा गईं।

लोगों ने पुलिस के साथ बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सभी यात्री बसों में सो रहे थे। आगे वाली बस अचानक रूकने से पीछे से आ रही दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हालांकि तीनों बसें राजमार्ग पर किनारे चल रही थीं। इसलिए बड़े हादसे के बाद भी राजमार्ग पर यातायात जारी रहा।

296 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग        मुंबई। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 296 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान दिन के न्यूनतम स्तर से 960 अंक सुधरा और अंत में 295.93 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,420.24 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत मजबूत होकर 17,086.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टेक महिंद्रा रही। इसके अलावा डा. रेड्डीज, पावरग्रिड, कोटक बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी लाभ रहा। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति और भारती एयरटेल शामिल हैं।

ब्राह्मण दलित एकता महाभोज का आयोजन: सीएम

अविनाश श्रीवास्तव        पटना। तमाम विवादों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सोमवार को अपने ब्राह्मण दलित एकता महाभोज का आयोजन कर रहे हैं। भोज में बिना लहसुन-प्याज वाली सब्जी बनाई जा रही है। पार्टी के नेताओं के अनुसार, इस भोज में बड़ी संख्या में लोग मांझी आवास पर पहुंचेंगे। इस भोज को लेकर राजधानी की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। मांझी आवास 12 स्टैंड रोड में इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है। पार्टी के प्रवक्ता अमरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि एकता महाभोज में ब्राह्मण और दलित की एकता दिखेगी। खुद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष इस महाभोज में मौजूद रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि मांझी ने बड़े ही स्वच्छ मन से इस भोज का आयोजन किया है। इसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। अमरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस भोज को लेकर कई लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं, सब अफवाह है। बहुत स्वच्छ मन से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भोज कर रहे हैं। शुरू से ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मण दलित एकता को लेकर कई काम भी किए हैं। इस बार महाभोज का आयोजन अपने आवास पर कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस भोज में पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने बयान को लेकर जीतन राम मांझी कई बार खेद प्रकट कर चुके हैं। बावजूद इसके कुछ लोग ब्राम्हण और दलित एकता को तोड़ना चाहते हैं। 

निश्चित तौर पर हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे और यही कारण है कि एकता महाभोज का आयोजन हम लोगों ने किया है। उन्होंने कहा इस भोज में चूड़ा, दही, गुड़ खिलाने की व्यवस्था की गई है। लोग पंगत में बैठकर एक साथ इस भोज का आनंद उठाएंगे। इसकी तैयारी करने में हम लोग जुटे हुए हैं। आज शाम तक पूरी तैयारी हो जाएगी।

रविवार, 26 दिसंबर 2021

नूडल्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 की मौंत: हादसा

नूडल्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 की मौंत: हादसा

अविनाश श्रीवास्तव          पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बेला औद्योगिक इलाके में मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में अचानक से बॉयलर फट गया। जिसकी वजह से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 10 लोगों से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे है। हालात यह है कि आस-पास में मौजूद फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद है। अभी बताया यह भी जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बिहार के मुजफ्फरपुर के स्थानीय लोगों की माने तो रविवार सुबह अचानक से बॉयलर फटा। उसके फटने की आवाज इतनी तेज की थी। आस-पास ही नहीं, करीब 5 किलोमीटर दूरी तक सुनाई दी। आस-पास के लोगों को तो लगा मानों किसी ने बम फोड़ दिया। धमका इतनी तेज था कि उसकी आवाज से आस पास में मौजूद फैक्ट्रियां भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन फैक्ट्रियों में भी काम करने वाले लोगों को चोट आई है।

यूके: 24 घंटों में कोरोना के 13 नए मामलें मिलें

पंकज कपूर       देहरादून। राज्य में रविवार को कोरोना के कुल 13 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344779 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 18 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 13 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 06 ,हरिद्वार से 01 , नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 01 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344779 मरीजों में से 3,30,938 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 231 है। इधर रिकवरी रेट 96.0 प्रतिशत पहुंच गया है।

विदेश से ओडिशा लौटे 4 व्यक्ति संक्रमित, ओमिक्रोन

भुवनेश्वर। विदेश से ओडिशा लौटे चार व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) विजय महापात्र ने बताया कि मरीजों में से दो नाइजीरिया से लौटे हैं। जबकि अन्य दो संयुक्त अरब अमीरात से आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

ओडिशा में सबसे पहले 21 दिसंबर को नाइजीरिया और कतर से लौटे दो व्यक्ति नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार ‘जोखिम वाले’ देशों से लौटे सभी यात्रियों और अन्य देशों से लौटे यात्रियों की जांच की जा रही है और उनके नमूने को आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।


पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात होने की संभावना
राणा ओबरॉय        चंडीगढ़। देश के उत्तरी मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और एनसीआर-दिल्ली के इलाको में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 26 से 29 दिसम्बर तक इन मैदानी राज्यों में बारिश होने और सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि तथा उत्तरी पर्वतीय इलाकों में भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावनाएं बन रही हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों से लगातार एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव जारी है, जिनका उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश हो रहा है। जिसकी वजह से पंजाब और राजस्थान व उत्तर पश्चिमी हरियाणा पर चक्रवातीय सरकुलेशन बन गया है और पवनों की दिशा में बदलाव हो गया है। 
पवने दक्षिणी पूर्वी हो गई है और उनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों और पछुआ पवनों (वैस्टर्न डिस्टरबेंस) के मिलन से मैदानी राज्यों में विस्तृत इलाकों में 26 से 29 दिसम्बर तक विशेषकर हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में हल्की से सामान्य बारिश, सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने का दौर शुरू होने की संभावनाएं बन रही है। 
26 दिसम्बर की सुबह से हरियाणा में विशेषकर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, और दोपहर तक महेंद्रगढ़ नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद आदि जिलों और एनसीआर दिल्ली आदि पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। 
यह हल्की बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। पुरानी कहावत है “माह पौह को झारों चाहे फागून बरसो सारो” यानि दिसंबर और जनवरी में हल्की बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होती है और सोना उगलती है और मार्च (फागून) माह में पूरे महीने बारिश हो उसका कोई फायदा नहीं होता। 30 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा। पवनों की दिशा उत्तरी हो जाएगी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और नमी बढ़ने की वजह से कोहरा की मात्रा में बढ़ोतरी होगी और नया वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड से होगा।

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

यूके: 'कोरोना' के 42 मामले, 344766 संक्रमित

यूके: 'कोरोना' के 42 मामले, 344766 संक्रमित

पंकज कपूर        देहरादून। राज्य में शनिवार को कोरोना के कुल 42 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344766 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 34 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330920 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 42 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 5, उधमसिंह नगर से 1 , पौडी से 1, टिहरी से 2, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 09 , अल्मोड़ा 0 , बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344766 मरीजों में से 3,30,990 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 237 है। इधर रिकवरी रेट 95.98 प्रतिशत पहुंच गया है।


जम्मू: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है।


महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण के 757 नए मामलें मिलें
कविता गर्ग         मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 757 नये मामले सामने आये। देश की आर्थिक राजधानी में लगातार पांचवे दिन संक्रमण के दैनिक मामलों में बढोत्तरी हुयी है। स्थानीय निकाय विभाग ने इसकी जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में शनिवार को संक्रमण के कारण किसी की भी मौत नहीं हुयी है। आंकड़ों के अनुसार यहां सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, बृहस्पिवार को 602 तथा शुक्रवार को 683 नये मामले सामने आये थे। मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,70,190 हो गयी है जबकि मरने वालों की तादाद 16,368 पर स्थिर है।

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

'ओमिक्रोन' के मामलों की संख्या-4 हुईं: एपी

'ओमिक्रोन' के मामलों की संख्या-4 हुईं: एपी
इकबाल अंसारी           
अमरावती। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के दो नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस स्वरूप के दो नए मामले विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी जिलों से सामने आए हैं। दोनों संक्रमित व्यक्ति विदेश से यहां लौटे हैं। पूर्वी गोदावरी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.वी.एस गौरीश्वर राव ने बताया कि कुवैत से हाल में लौटी 39 वर्षीय महिला ओमिक्रोन से संक्रमित पाई गई। महिला 19 दिसंबर को विजयवाड़ा पहुंची थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी। 
जिसके बाद उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया और जांच में 23 दिसंबर को ओमीक्रोन की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला घर में पृथकवास में है और ठीक है।
उनके नजदीकी संपर्क में आए लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। विजाग स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से 15 दिसंबर को विशाखापत्तनम पहुंचे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनमें बुखार के लक्षण थे और उपचार चल रहा है। उनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया, जिसमें ओमिक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई। वह अभी घर में पृथकवास में हैं। इससे पहले केन्या और आयरलैंड से राज्य पहुंचे दो लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई थी।

राजस्थान: तापमान में बढ़ोतरी, बारिश की संभावना
नरेश राघानी       
जयपुर। राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच बीते बृहस्पतिवार की रात करौली 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान अलवर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 8.6 डिग्री, चुरू तथा अंता में 9.0 डिग्री, संगरिया में 9.1 डिग्री, गंगानगर में 9.2 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री से 29.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 26, 27, 28 दिसंबर के दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
कोरोना का संक्रमण, यूपी में फिर नाइट कर्फ्यू लगाया
संदीप मिश्र         लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की बढती रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। कल यानी क्रिसमस की रात से यह शुरू हो जाएगा। एमपी  के बाद यूपी दूसरा राज्य है। जहां कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना के केस कम होने पर 4 महीने पहले सिंतबर में उत्तर प्रदेश से नाइट कर्फ्यू हटाया गया था। अब फिर कोरोना केस बढ़ने पर दोबारा बंदिशें शुरू हो गई हैं। यूपी में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 266 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस लखनऊ में है। यूपी में बीते 24 घंटे में 49 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, पिछली बार की तरह मेडिकल व इमरजेंसी को इन बंदिशों से बाहर रखा गया है।

1- शादी-विवाह व अन्य कार्यक्रमों में 200 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति होगी। कार्यक्रम की सूचना स्थानीय प्रशासन को देना जरूरी होगा।

2- बाजारों में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा कि बिना मास्क लगाए व्यक्ति को सामान न दें।

3- देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग की जाए। बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

यूपी में ओमिक्रॉन के अब तक दो मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा विदेश से आने वाले यात्रियों की रिपोर्ट लगातार पॉजिटिव मिल रही है। कई यात्रियों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। यही सब वजह है कि सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है। दोपहर तक सरकार इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर सकती है।


गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

केरल: कोरोना वायरस के 5 नए मामलें सामने आए

केरल: कोरोना वायरस के 5 नए मामलें सामने आए

इकबाल अंसारी       तिरुवनंतपुरम। केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन स्वरूप से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए। जिसके बाद इस स्वरूप से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 29 हो गए। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने यह जानकारी दी। विदेश से एर्नाकुलम पहुंचे चार लोगों और कोझिकोड जिले के एक निवासी में वायरस का यह स्वरूप पाया गया है।

मंत्री ने कहा कि एर्नाकुलम में ब्रिटेन से आए 28 और 24 वर्ष के दो लोगों, अल्बानिया से आए 35 वर्षीय एक व्यक्ति तथा नाइजीरिया से आए एक अन्य व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोझिकोड में संक्रमित पाया गया व्यक्ति बेंगलुरु हवाई अड्डे से केरल आया था। जॉर्ज ने कहा कि सभी संक्रमितों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाई जा रही है।

अरुणाचल में बर्फबारी, शून्य तक पहुंचा तापमान
ईटानगर। चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल तवांग में मौसम की पहली बर्फबारी ने पहाड़ों को चादर ओढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। वहीं स्थानीय लोग भीषण सर्दी की तैयारी कर रहे हैं। जहां तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। सीमांत राज्य अरुणाचल प्रदेश में तवांग और बुम ला दर्रे की यात्रा करने वाले पर्यटकों ने मौसम की पहली बर्फबारी का अनुभव किया है। 

अरुणाचल के तवांग जिले में तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, ईटानगर राजधानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तवांग के सफेद होते ही पर्यटक सड़कों और घाटियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे। वहीं, भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन भी सड़क पर फंस गए।

चैन्नई: 24 घंटे में 'ओमिक्रोन' के 33 नए मामलें मिलें
चेन्नई। तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 33 नए मामलें सामने आए हैं। जिसके बाद इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि तेजी से फैल रहे ओमिक्रोन से 33 और लोग संक्रमित हुए हैं। देश में तमिलनाडु ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है।

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

कश्मीर: बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जारी

कश्मीर: बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जारी   

श्रीनगर। कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। लेकिन यह शून्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग अनुसार क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि चिल्लई कलां (भीषण ठंड की अवधि) के दौरान कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री अधिक था।

यूके: कोरोना वायरस के 27 नए मामलें सामने आए 

पंकज कपूर          देहरादून। राज्य में बुधवार को कोरोना के कुल 27 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,658 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 11 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,869 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 27 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 9 ,हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 2, उधमसिंह नगर से 10 , पौडी से 0, टिहरी से 2, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 1, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


आयकर विभाग के अफसरों की कार्रवाई, दबिश
दुष्यंत टीकम           रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने दी एक साथ कई जगहों पर दबिश दी। मंगलवार की सुबह 5 बजे से ही आयकर विभाग के अफसरों की कार्रवाई जारी है। रायपुर के अलावा कोरबा के उद्योगपतियों के यहां आयकर विभाग के अफसर जांच कर रहे हैं। 
रायपुर के चौबे कालोनी में रवि सिंघल के घर पर आयकर की टीम जांच कर रही है। रवि सिंघल रायगढ़ के स्कॉई अलॉज के मालिक हैं। रायपुर के शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट में सुमित कोल, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इन व्यापारियों के लैपटाप के अलावा बैंकों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। रवि सिंघल लोहा और कोयला उद्योग से जुड़े हैं।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

यूके: कोरोना वायरस के 29 नए मामलें सामने आए

यूके: कोरोना वायरस के 29 नए मामलें सामने आए     

पंकज कपूर        देहरादून। राज्य में मंगलवार को कोरोना के कुल 29 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,632 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 30 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 29 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 07 ,हरिद्वार से 09 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 0 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,632 मरीजों में से 3,30,858 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,188 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,415 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

एमपी: सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

मनोज सिंह ठाकुर         भोपाल। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि तीव्र शीतलहर से बचने के लिए मल्टी लेयर कपड़े पहने। 

आवश्यक होने की स्थिति में चारदीवारी से बाहर और शहर एवं बस्ती से दूर जाएं। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर एवं दतिया जिला में दिन के समय भी तीव्र शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। यानी, इन जिलों के कुछ इलाकों में दिन के समय बर्फीली हवाएं चलेंगी। 

भूमि सुधार विभाग में तबादले की तैयारी: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव         पटना। बिहार में दिसंबर का महीना में सरकार अलग-अलग विभागों में तबादलों की तैयारी कर रही है। कुछ जगह पर यह काम पूरा भी हो चुका  हैं। बता दें हाल में ही पुलिस डिपार्टमेंट के तहत अलग-अलग जिलों में तबादले किए गए है। अब राजस्व और भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी चल रही है। आपको बता दें राजस्व विभाग में अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी का बेहद अहम है। पिछले महीनों विभाग ने पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारी के पदों पर तैनात अधिकारियों का तबादला किया था। वहीं कहा जाता है कि ये दोनों ही पद मलाईदार होते है। राजस्व और भूमि सुधार डिपार्टमेंट में पोस्टिंग को दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में कर दिया जाएगा। जहां सबसे अधिक सर्कल ऑफिसर इधर से उधर किए जाएगे। इस पद पर राज्य में 534 अधिकारी तैनात है। इनमें से कम से कम पांच दर्जन अंचलाधिकारियों के तबादले की संभावना है।

हालांकि, अनुशासनिक कार्रवाई के तहत बीच में भी अंचलाधिकारियों के तबादले होते रहे हैं। लेकिन अभी उन ऑफिसर का पोस्टिंग होगा। जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार जिन जिलों में अभी भूमि सर्वेक्षण नहीं चल रहा है। वहां के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को सर्वे वाले जिले में पोस्टेड किया जाएगा।

बता दें राज्य के 38 में से 20 जिलों में फिलहाल विशेष भूमि सर्वेक्षण चल रहा है। कुछ जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों के पोस्टिंग की भी संभावना है। बिहार लोक सेवा आयोग ने राजस्व सेवा के 478 अधिकारियों की अनुशंसा की है। महीने भर का इनका प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है।इन नए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।इनकी भी पहली तैनाती इसी महीने संभव है। नए अधिकारियों को फिलहाल औपबंधिक रूप में तैनात किया जाएगा। इस दौरान इन्हें फील्ड प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सोमवार, 20 दिसंबर 2021

यूके: कोरोना वायरस के 11 नए मामलें सामने आए

यूके: कोरोना वायरस के 11 नए मामलें सामने आए

पंकज कपूर         देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना को लेकर फिलहाल, राहत बनी हुई है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। राज्य के 3 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है। जबकि एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 11 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344602 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 08 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,828 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिनमें देहरादून जिले से 7 ,हरिद्वार से 3 , नैनीताल जिले से 0, उधमसिंह नगर से 1 , पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,602 मरीजों में से 3,30,828 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,188 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 7,414 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 170 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।

बरौनी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा: बिहार

अविनाश श्रीवास्तव         बेगुसराय। बरौनी रिफाइनरी द्वारा संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी को क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व क्षेत्र) के अंतर्गत “क” क्षेत्र में संघ सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ठ कार्यान्वयन हेतु वित्त वर्ष 2019-20 के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 18 दिसंबर 2021 को डिब्रूगढ़ में आयोजित क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में सचिव राजभाषा विभाग श्रीमती अंशुलि आर्य ने संयुक्त सचिव, राजभाषा डॉ. मीनाक्षी जौली और अन्य गणमान्य की उपस्थिति में शील्ड और सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

नराकास बरौनी की ओर से शील्ड राजेंद्र कुमार झा, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवा एवं एचएसई) ने और प्रशस्ति पत्र शरद कुमार, वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी सह सदस्य सचिव, नराकास-बरौनी ने ग्रहण किया। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि नराकास, बरौनी के गठन के बाद से पहली बार बरौनी रिफाइनरी को राजभाषा कार्यान्वयन के लिए क्षेत्रीय राजभाषा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को हासिल करने पर अध्यक्ष नराकास बरौनी सुश्री शुक्ला मिस्त्री ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं और सभी सदस्य कार्यालयों से आगे भी सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की और बेगूसराय नगर में राजभाषा कार्यान्वयन को और आगे ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। वर्तमान में नराकास बरौनी में कुल 30 सदस्य कार्यालय हैं। हर वर्ष जुलाई और दिसंबर माह में इसकी बैठकें आयोजित की जाती हैं। बताते चलें कि बेगूसराय नगर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संचालन का दायित्व इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बरौनी रिफाइनरी को प्रदान किया गया है। बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख इसके पदेन अध्यक्ष हैं और बरौनी रिफाइनरी में पदस्थापित हिन्दी अधिकारी/प्रभारी इसके पदेन सदस्य सचिव हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सरकार के देश भर में फैले हुए कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों आदि में राजभाषा के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा नीति के कार्यान्‍वयन के मार्ग में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए एक संयुक्‍त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सभी नगरों में जहां केंद्रीय सरकार के 10 या इससे अधिक कार्यालय हों, नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समितियों का गठन किया गया है। समिति का गठन राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्‍वयन कार्यालयों से प्राप्‍त प्रस्‍तावों के आधार पर भारत सरकार के सचिव(राजभाषा) की अनुमति से किया जाता है।

इन समितियों की अध्‍यक्षता नगर विशेष में स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों आदि के वरिष्‍ठतम अधिकारियों में से किसी एक के द्वारा की जाती है। अध्‍यक्ष को राजभाषा विभाग द्वारा नामित किया जाता है। समिति के सचिवालय के संचालन के लिए समिति के अध्‍यक्ष द्वारा अपने कार्यालय से अथवा किसी सदस्‍य कार्यालय से एक हिंदी विशेषज्ञ को उसकी सहमति से समिति का सदस्‍य-सचिव मनोनीत किया जाता है। इन समितियों की वर्ष में दो बैठकें आयोजित की जाती हैं। इन समितियों की बैठकों में नगर विशेष में स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों/उपक्रमों/बैंकों आदि के प्रशासनिक प्रधान भाग लेते हैं। राजभाषा विभाग (मुख्‍यालय) एवं इसके क्षेत्रीय कार्यान्‍वयन कार्यालय के अधिकारी भी इन बैठकों में राजभाषा विभाग का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।


उपभोक्ता विभाग के निरीक्षक पदों पर भर्ती, मंजूरी 
श्रीराम मौर्य         शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में निरीक्षक के तीन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने को मंजूरी मिली है। यह पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के पांच पदों को हिमाचल प्रदेश संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021 के माध्यम से नियमित आधार पर भरने की स्वीकृति प्रदान की गई।
सिरमौर जिले के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलहन का नाम शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शहीद कल्याण सिंह के सम्मान में करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की।
कैबिनेट बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग क्षेत्र के महोग, मंडी जिले के कामद एवं कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र के गुशैनी में विज्ञान की कक्षाएं तथा सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बथलंग में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट ने मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों सियानजी, बग्गी, नगवैन, सेरी कोठी और तालयार में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...