शनिवार, 1 जनवरी 2022

3 दिन में कोरोना के 562 मामलें मिलें: यूपी

3 दिन में कोरोना के 562 मामलें मिलें: यूपी

हरिओम उपाध्याय           लखनऊ। देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ कोरोना की रफ्तार उत्तर प्रदेश के भीतर भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। अचानक से आई कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी ने विशेषज्ञों की चिंताओं में इजाफा कर दिया है। उत्तर प्रदेश में केवल 3 दिन के भीतर 562 मामले मिल चुके हैं। राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले राजधानी दिल्ली से जुड़े एनसीआर इलाके में देखने को मिल रहे हैं। एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद एवं जनपद मेरठ में पॉजिटिव आए केसों की संख्या 229 तक पहुंच गई है।

राजधानी लखनऊ में भी 3 दिन के भीतर एक सैकड़ा नए मामले सामने आ चुके हैं। हालातों पर मुख्यमंत्री खुद योगी आदित्यनाथ निगाह रखते हुए स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं। लखनऊ के लोहिया संस्थान के कोविड-19 अस्पताल का दौरा करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया था। इसके बाद देर शाम स्वास्थ्य विभाग के 7 हाई लेवल मीटिंग करके मुख्यमंत्री ने आगे की रणनीति पर भी चर्चा की थी।


पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 श्रमिकों की मौंत 

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में शिवकाशी के नजदीक मेट्टुपट्टी में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से शनिवार को चार श्रमिकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आज सुबह आरकेवीएम पटाखा फैक्ट्री में आग लग गयी, जिसके कारण सिलसिलेवार धमाके हुए। इस हादसे की वजह से कम से काम सात गोदाम और शेड्स गिर गए। इन गोदामों में काफी मात्रा में पटाखों और अत्यधिक ज्वलनशील रसायनों का भारी भंडार था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट रसायनिक पदार्थों में घर्षण के कारण हुआ।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गयीं। घायलों को उपचार के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ राजस्व और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है।

एमपी: कोरोना संक्रमितों की संख्या-1,53,791 

मनोज सिंह ठाकुर            भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना की रिएंट्री हो चुकी है। इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। शुक्रवार को 62 नए मरीज सामने आए। मध्यप्रदेश में कुल मरीजों की संख्या अब 1,53,791 हो गई है। जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की अब तक नौ मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीज अब 283 हो गए हैं। अब तक 152113 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत है। जून के बाद पहली बार प्रदेश में पहली बार 100 से ज्यादा केस निकले हैं।

भोपाल में 27 केस मिले हैं। रतलाम में भी दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 21 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां एक्टिव मरीज 5 हो गए हैं। उज्जैन में 6 नए केस आए हैं। मुनि नगर में रहने वाले 32 और 29 साल के पति-पत्नी जयपुर और दूसरे शहरों से लौटने के बाद संक्रमित पाए गए हैं। एक 77 साल के बुजुर्ग हैं। कुछ दिन पहले दुबई से लौटी मरीज के पिता हैं। महानंदा नगर की दो युवतियां और दादा भाई नोरोजी मार्ग पर रहने वाला युवक संक्रमित मिला है। सभी सामान्य हैं। किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित

नवरात्रि का आठवां दिन मां 'महागौरी' को समर्पित  सरस्वती उपाध्याय  नवरात्रि का आठवां दिन, यानी कि महा अष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जात...