बुधवार, 5 जनवरी 2022

मुंबई: कोरोना के 15,166 नए मामलें दर्ज किए

मुंबई: कोरोना के 15,166 नए मामलें दर्ज किए 

कविता गर्ग         मुंबई। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 15,166 नए केस दर्ज किए गए हैं। फिल्म नगरी में अब पॉजिटिविटी रेट 25 फीसदी पर पहुंच गया है। मुंबई में फिलहाल 87 प्रतिशत मामले बिना लक्षण वाले हैं। पिछले 24 घंटे में 3 संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई है। फिलहाल शहर में एक्टिव केस की संख्या 61,923 हो गई है।

आपको बता दें कि मंगलवार के मुक़ाबले मुंबई में करीब 5 हजार ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। शहर में मंगलवार को कोरोना वायरस के 10,890 केस सामने आए थे। वहीं, मुंबई और इसके उपनगर में सार्वजनिक बसों का परिचालन करने वाली बृह्नमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई (बेस्ट) सेवा के पिछले कुछ दिनों में 66 कर्मी और अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं।

उत्तराखंड: नाइट कर्फ्यू की अवधि 2 घंटे बढ़ाईं

पंकज कपूर          देहरादून। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य में लागू नाइट कर्फ्यू की अवधि दो घंटे बढ़ा दी है। अब रात्रि 10 से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। कैबिनेट में हुए निर्णय के बाद शासन ने इसके साथ ही कोविड से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए। 

अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए कोविड वैक्सीनेशन की दोनो डोज का प्रमाण-पत्र अथवा कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। इससे पहले रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का समय नाइट कर्फ्यू को लेकर था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...