शनिवार, 20 अप्रैल 2024

गर्मी में 'गुलकंद' खाने के अनेक फायदे, जानिए

गर्मी में 'गुलकंद' खाने के अनेक फायदे, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
बेहद सुंदर और सुगंधित फूल 'गुलाब' गुणों की खान है और इसकी पंखुड़ियों से बना गुलकंद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ गर्मियों के लिए है वरदान स्वरूप। गुलाब से बने गुलकंद में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही विटामिन्स की भी अच्छी मात्रा होती है। गुलकंद की तासीर ठंडी होती है जो गर्मी में तन-मन दोनों को राहत देती है। इसके सेवन से ठंडक और सुकून का एहसास होता है। गर्मी में इसके अन्य क्या फायदे हैं, चलिए जानते हैं।

लू लगने का खतरा कम

गुलकंद का स्वाद लेते ही आपको ठंडक का एहसास होता है न, यही ठंडक गर्मियों में पूरे शरीर को राहत देती है। इसके सेवन से बाॅडी हाइड्रेटेड रहती है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी शांत होती है और लू से भी बचाव होता है। यह अधिक पसीना आने की समस्या से भी राहत दिलाता है इससे कमज़ोरी और थकान से भी कुछ हद तक बचाव होता है।

आंखों की जलन से राहत

गर्मी के दिनों में आंखों में जलन, सूखापन, और असहजता आम समस्याएं हैं। गुलकंद के सेवन से आँखों को भी राहत मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है।

स्किन पर ग्लो दिखेगा, जवां भी आएंगे नजर

गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है। ये स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाती हैं। जिससे त्वचा अधिक उम्र तक जवां नज़र आती है। गुलकंद के सेवन से खून साफ होता है और दाग-धब्बे, कील-मुहांसे, इंफैक्शन और एलर्जी जैसी स्किन प्राॅब्लम्स दूर होती हैं। साथ ही आपकी स्किन की चमक भी बढ़ती है।

पाचन बेहतर

गर्मी में पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत बढ़ जाती हैं। गुलकंद पेट को ठंडक देता है और गर्मी को हरता है। पेट से जुड़ी दिक्कतें गैस, कब्ज, बेचैनी, घबराहट आदि से गुलकंद राहत देता है। यह आंतों की कार्यप्रणाली को भी सुधारता है।

नकसीर से राहत

गर्मी में बहुत से लोगों को नकसीर फूटने की समस्या होती है। ऐसे लोगों को भी रोज़ाना गुलकंद के सेवन से राहत मिलेगी।

बाॅडी टाॅक्सिन रिलीज करने में मददगार

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गुलकंद बाॅडी से टाॅक्सिन बाहर निकालने में भी मददगार है।इसका फायदा अंततः वजन कम करने और शुद्ध रक्त के रूप में मिलता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।

दिमाग को भी देता है राहत

गुलकंद दिमाग को भी राहत देता है। इसका खास अरोमा दिमाग को शांत करता है। उसकी नसों को रिलेक्स करता है। तनाव कम होने से नींद तो अच्छी आती ही है, हमारा गुस्सा भी कम होता है। रोज़ाना दूध के साथ चम्मच भर गुलकंद खाने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बेहतर होती है।

महिलाओं के लिए फायदे

गुलकंद के सेवन से महिलाओं को यूटीआई या मूत्र मार्ग संक्रमण से राहत मिलती है। यूरिन इंफेक्शन को दूर करने के साथ ही गर्भाशय को भी अंदरूनी बढ़ी हुई गर्मी से राहत देता है।

मुंह के छालों में आराम

पेट में गर्मी बढ़ने से मुंह में छाले हो जाते हैं। ठंडी तासीर वाला गुलकंद पेट की गर्मी को शांत करने में प्रभावी होता है। इस तरह गुलकंद खाने से छालों की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...