बुधवार, 20 मार्च 2024

सपा ने अपने प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की

सपा ने अपने प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की

गोपीचंद 
बागपत। समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अपनी एक और सूची जारी कर दी है। सपा ने बागपत लोकसभा सीट से मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
सपा ने इस लोकसभा सीट पर बड़ा दांव खेला है। समाजवादी पार्टी ने चौधरी परिवार की कर्मभूमि में मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाकर चौधरियों को साधने की पूरी कोशिश की है।
बता दें कि सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की यह छठी सूची जारी की है। इस सूची में सपा ने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
बागपत लोकसभा सीट पर रालोद व बसपा के बाद अब सपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। सपा ने जाट कार्ड खेलते हुए मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह जाट वोटों में बिखराव होता है तो रालोद-भाजपा गठबंधन के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
ककड़ीपुर गांव के रहने वाले मनोज चौधरी राजनीति शुरू करने से सपा के साथ जुड़े है। उनको सपा ने वर्ष 2012 में पहली बार छपरौली विधानसभा से टिकट दिया था, मगर वह हार गए थे।
उसके बाद दोबारा से वर्ष 2017 में छपरौली से चुनाव मैदान में उतारा गया, जिसमें उनको काफी अच्छे वोट मिले थे। मगर उस बार भी वह जीत दर्ज नहीं कर सके। वह सपा के छह साल तक जिलाध्यक्ष भी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...