शनिवार, 16 मार्च 2024

रेलवे ने 9144 पदों के लिए आवेदन मांगे

रेलवे ने 9144 पदों के लिए आवेदन मांगे

इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे में बंपर भर्तियां निकली है। रेलवे ने 9144 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है बताया जा रहा है कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के पदों पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 18 अप्रैल 2024 तक या उससे पहले यह आवेदन जमा कर सकते हैं। रेलवे में कुल 9144 पद निकाले गए हैं। जिसमें 8052 टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए हैं और 1092 वैकेंसी टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पदों के लिए हैं। वैकेंसी आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी अजमेर, आरआरबी प्रयागराज, आरआरबी बेंगलुरु, आरआरबी भोपाल, आरआरबी भुवनेश्वर और आरआरबी बिलासपुर में उपलब्ध हैं।

आरआरबी टेक्निशियन नोटिफिकेशन 2024

रेलवे ने यह नोटिफिकेशन 8 मार्च को रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक में एलिजिबिलिटी, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया के बारे में ज्यादा डिटेल पा सकते हैं। 

आरआरबी टेक्निशियन रजिस्ट्रेशन लिंक 2024

2024 के लिए आरआरबी टेक्नीशियन एप्लिकेशन फॉर्म 9 मार्च, 2024 से 8 अप्रैल, 2024 तक रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट लिंक rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

आरआरबी टेक्निशियन फॉर्म के लिए कैसे करें अप्लाई

इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट सबसे पहले आरआरबी के अधिकारी वेबसाइट पर जाएं आरआरबी की उस वेबसाइट पर जाएं जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, आरआरबी अहमदाबाद, के लिए अगर आपको आवेदन करना है तो आपको – rrbahmedaba.gov.in पर जाना होगा।

एप्लिकेशन लिंक देखें: एक बार आरआरबी की वेबसाइट पर, ‘Click here for submission of online Applications for CEN No. 02/2024 (Technicians)’ पर क्लिक करें।

अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको मांगी गई जरूरी डिटेल भरनी होंगी।

डिटेल्स भरने के बाद आप अपने फॉर्म का रिव्यू कर लें। आपके द्वारा भरी गई सभी डिटेल्स चेक कर लें।

अब अपना फॉर्म सबमिट कर दें। इसके साथ ही अपने फॉर्म का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...