बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

पंकज को सीएम का सलाहकार नियुक्त किया

पंकज को सीएम का सलाहकार नियुक्त किया 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। पंकज झा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कल देर शाम श्री झा को अपने कैम्प कार्यालय में मीडिया सलाहकार नियुक्त करने का आदेश सौंपा। श्री झा भाजपा के 2004 से पूर्णकालिक कार्यकर्ता है।उन्होने प्रसारण पत्रकारिता में माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से 2003 में एम.ए.किया था।वह भाजपा के आधिकारिक मुख्य पत्र दीप कमल के 2004 से अभी तक सम्पादक है,और 2023 के विधानसभा चुनावों में सदस्य सचिव चुनाव घोषणा पत्र के दायित्व का निर्वहन किया।
श्री झा ने जनवरी 2011 से 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के लिए दिल्ली में मीडिया प्रबन्धन का कार्य संभाल चुके है।राज्य में पिछले तीन लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों में पार्टी के राज्य मीडिया विभाग तथा अन्य विभागों में विभिन्न दायित्वों को संभाल चुके है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...