गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

फिल्म फसल का गाना 'बलमु के हिपिया' रिलीज

फिल्म फसल का गाना 'बलमु के हिपिया' रिलीज 

कविता गर्ग 
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म फसल का गाना 'बलमु के हिपिया' रिलीज हो गया है। 'बलमु के हिपिया' गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। गाने की शुरुआत में निरहुआ-आम्रपाली दोनों फिल्म देख रहे होते हैं और निरहुआ उठकर घर चले आते हैं और आम्रपाली भी उनके पीछे पीछे चली आती हैं। इसके बाद आम्रपाली दुबे अपने पति निरहुआ से कहती है कि उड़ेला फर-फर बहे पुरवइया...चश्मा पहिरी जब लेले अंगड़ाया....उड़ेला फर फर बहे पुरवइया...चश्मा पहिरी जब लेले अंगड़ाया...दिलवा में गोली दाग है...राजा जी के हिपिया हीराउआ से हैपी लागे है...। 'बलमु के हिपिया' के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...