शनिवार, 17 फ़रवरी 2024

डीएम-एसपी ने सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया

डीएम-एसपी ने सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया

संदीप मिश्र 
चित्रकूट। जिले के 15 केन्द्रों में शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भतीर् परीक्षा शान्तिपूणर् तरीके से सम्पन्न हो गई। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द और पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस भतीर् केन्द्र द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भतीर् परीक्षा शनिवार को जिले के 15 केन्द्रों पर हुई। इस दौरान परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने चित्रकूट इण्टर काॅलिज, जनसेवा इण्टर काॅलिज, ज्ञान भारती इण्टर काॅलिज, कालिका देवी इण्टर काॅलिज पुरवा तरौंहा, भैजनाथ भरद्वाज सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर काॅलिज, जगद्गुरू रामभद्राचायर् दिव्यांग विश्वविद्यालय, शिवाजी इण्टर काॅलिज चितरा गोकुलपुर, पालेश्वर नाथ इण्टर काॅलिज पहाड़ी, छत्रपति शाहू जी महाराज इण्टर काॅलिज रगौली, कृषक इण्टर काॅलिज भौंरी, राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर, त्यागी इण्टर काॅलिज ऐंचवारा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्रों पर संचालित सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम का जायजा लेने के बाद केन्द्र व्यवस्थापक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा सुचिता पूणर् सम्पन्न कराने के निदेर्श दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बदार्श्त नहीं की जाएगी। यहां जो भी परीक्षाथीर् आए हैं, उनके सामान को भी सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने बताया कि 15 परीक्षा केन्द्रों में चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जनपद चित्रकूट में विभिन्न जनपदों से आए कुल 34752 अभ्यथिर्यों को चार पालियों में परीक्षा देना है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने भी शिवाजी इण्टर काॅलिज चितरा गोकुलपुर, सेठ राधा कृष्ण पोद्यार इण्टर काॅलिज सीतापुर, डाॅ भीमराव अम्बेडकर इण्टर काॅलिज बरवारा आदि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...