मंगलवार, 9 जनवरी 2024

गाजियाबाद का नाम बदलने हेतु प्रस्ताव पास हुआ

गाजियाबाद का नाम बदलने हेतु प्रस्ताव पास हुआ 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में नाम बदलने का सिलसिला जारी है। अब गाजियाबाद का भी नाम बदलने के लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में मंगलवार को प्रस्ताव पास हो गया। हरनंदी नगर, गजप्रस्थ और दूधेश्वर नगर नाम पर विचार हो सकता है।
बता दें कि गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव पास होते ही सदन में जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। गाजियाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव का कुछ ही पार्षदों ने विरोध किया। अब गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा।
बता दें कि यूपी में अब तक कई रेलवे स्टेशनों और जिलों के नाम बदले जा चुके हैं। राज्य के एक और महत्वपूर्ण जिले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, अलीगढ़ नगर निगम में बीते नवंबर के महीने में अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव को नगर निगम ने पास कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...