शनिवार, 13 जनवरी 2024

'भारत जोड़ों न्याय यात्रा' में शामिल होंगे रेड्डी

'भारत जोड़ों न्याय यात्रा' में शामिल होंगे रेड्डी 

इकबाल अंसारी 
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ों न्याय यात्रा' में शामिल हो सकते हैं।जिसे 14 जनवरी को मणिपुर से हरी झंडी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेड्डी अभी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रेड्डी आज दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि रेवंत रेड्डी रविवार सुबह मणिपुर के लिए रवाना होंगे। वह 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहले दिन में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौटेंगे, इसके बाद वह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम सम्मेल में भाग लेने के लिए दावोस जाएंगे।
रेड्डी पिछले महीने विधानसभा चुनाव के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक कादियाम श्रीहरि और कौशिक रेड्डी के इस्तीफे के बाद खाली हुई दो विधान परिषद की सीटों के लिए नामांकन के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के साथ सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू और वरिष्ठ अधिकारी उद्योग जगत के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे और तेलंगाना को निवेश के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में पेश करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...