बुधवार, 3 जनवरी 2024

सावित्री बाई का जन्मदिन, पुष्पांजलि का आयोजन

सावित्री बाई का जन्मदिन, पुष्पांजलि का आयोजन 

देश की प्रथम महिला शिक्षिका के  जन्म दिवस पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन।

गोपीचंद 
बागपत। कल्याण भारती सेवा संस्थान ने देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के जन्म-दिवस के अवसर पर एक पुष्पांजलि सभा का आयोजन संस्थान के कार्यालय आजाद नगर बड़ौत में किया।सभा की अध्यक्षता संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कि और संचालन मास्टर राजीव कुमार ने किया। सभा में मुख्य अथिति प्रोफेसर विनोद कुमार कश्यप, मास्टर पवन कुमार सैनी और श्री विक्रम सिंह रुहेला रहें। सभा का संचालन करते हुए मास्टर राजीव कुमार ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनको एक आदर्श नारी शक्ति की संज्ञा दी, सभा में उपस्थित धर्मबीर सैनी और विनय सैनी ने माता सावित्री बाई फुले को महिला शिक्षा और अधिकार का प्रतिबिंब बताया और उनके जीवन चरित्र को घर घर तक पहुंचाने की बात कही। प्रोफेसर विनोद कुमार कश्यप और मास्टर पवन कुमार सैनी व मास्टर विक्रम सिंह रुहेला ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन की कुछ विशेष घटनाओं और उनके महिला शिक्षा और अधिकारों से संबंधी कार्य उपलब्धियों और जीवन शैली पर प्रकाश डाला। 
सभा में उपस्थित श्री सुंदर लाल रुहेला ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले का जीवन चरित्र महिलाओं में सामाजिक चेतना और लक्ष्य अडिगता का आधार है, परंतु आज भी समाज में उनकी पहचान गोण है। सभा की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्रबंधक निदेशक गोपी चन्द सैनी ने माता सावित्री बाई फुले के जन्म दिवस के अवसर पर आज 3 जनवरी को भारत सरकार से उनके जन्म दिवस को महिला शिक्षिका दिवस घोषित करने और फुले दंपति को भारत रत्न का सम्मान देने की मांग कि, जिसके लिए इस विषय को लेकर  जनमत एकत्रित कर समय समय जिलाधिकारी बागपत के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन देने की व्यवस्था भी कि जाएगी। 
सभा में विनीत कुमार, कृष्ण सैनी, रीनू जैन श्रीमती नीतू जैन,चंद्र प्रभा, शैमाती कल्याणी, आदि उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...