गुरुवार, 11 जनवरी 2024

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की 

जिलाधिकारी ने आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के दिये निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, खनन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन एवं नगर निकायों में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार आर0सी0 वसूली की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को तहसीलदार से समन्वय कर आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को आर0सी0 वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को अमीनों के साथ समीक्षा कर आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अमीन के विरूद्ध कार्यवाही किया जाएं। उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवाहन अधिकारी को नम्बर प्लेट में छेड-छाड एवं बिना नम्बर प्लेट वाली वाहनों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड, सभी उप जिलाधिकारीगण व तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
गणेश साहू

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...