शुक्रवार, 19 जनवरी 2024

सीएम योगी ने 'राम मंदिर' का जायजा लिया

सीएम योगी ने 'राम मंदिर' का जायजा लिया 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर का जायजा लेने शुक्रवार को अयोध्या में मौजूद थे। इस अवसर पर राम मंदिर के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोटो भी खिंचवाई।
आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है, और 23 जनवरी से मंदिर आम जनमानस के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। आम से लेकर खास तक के लिए अयोध्या में तैयारी की जा रही है। इन्हीं तैयारी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और टेंट सिटी से लेकर हर जगह का उन्होंने निरीक्षण किया और नवनिर्मित मंदिर के सामने उन्होंने अपना फोटो भी खिंचवाया। 
जायजा के इस क्रम में योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क पहुंचे और 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अधिकारियों के साथ बैठक की। 
सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर गए और सुखी स्वस्थ उत्तर प्रदेश की कामना की। योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर लाइफ जैकेट वितरित किए। 
उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर पूरे देश में एक उत्साह और जश्न का माहौल है। अयोध्या में सरजू घाट का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया योगी आदित्यनाथ ने नेपाली बाबा आश्रम में पूजा अर्चना भी की। 
उन्होंने दावा किया कि युद्ध स्तर पर सभी तैयारियां चल रही है। हम राज्य के लोगों के लिए सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। हम चीजों का समन्वय और योजना बनाएंगे लेकिन लोगों को अराजकता से बचने के लिए निर्देशों का पालन करना होगा।
लोगों को अपना सहयोग जारी रखने की सलाह दी जाती है। ताकि हर भक्त ठीक से दर्शन कर सकें। योगी आदित्यनाथ ने जगतगुरु रामभद्राचार्य से भी मुलाकात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...