शनिवार, 23 दिसंबर 2023

अंत: धरती पर सांस लेना मुश्किल हो जाएगा

अंत: धरती पर सांस लेना मुश्किल हो जाएगा

सरस्वती उपाध्याय 
पृथ्वी का खत्म होना तय है, लेकिन ये कब और कैसे होगा ? इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं है। हालाँकि, पृथ्वी के अंत को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जाते हैं। कई दावों में कहा गया है कि एक समय के बाद पृथ्वी पर ऑक्सीजन खत्म हो जाएगा।
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने की बात कही गयी है। एक दावे में सूरज के ब्लैक होल में तब्दील होने की बात की गयी है, जो धरती को अपने अंदर समा जाएगा। इनके अलावा प्राकृतिक आपदाओं और परमाणु युद्ध जैसी मानव निर्मित आपदाओं को भी पृथ्वी के खत्म होने की वजह बताया गया है। अब एक नए अध्ययन में पृथ्वी के खत्म होने की चौकाने वाली वजह सामने आई है।
इस अध्ययन के अनुसार, 200 साल में धरती पर इतनी बदबू हो जाएगी कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। विशेषज्ञों ने इस बात का अनुमान लगाया है। उनके अनुमान के अनुसार, लोग पादेंगे और डकारेंगे, जिसकी वजह से धरती पर बदबू फैलेगी। आने वाले 200 साल में पृथ्वी पर नाइट्रस ऑक्साइड और मीथेन भर जाएगी। इससे ग्लोबल वार्मिंग में और भी अधिक योगदान होगा।
विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि अगले 200 वर्षों में ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बदतर हो जाएगी। समुद्र से भाप उठने लगेगी। पृथ्वी का तापमान भी काफी बढ़ जायेगा। गर्मी की वजह से इंसानों के लिए इस दुनिया में रहना मुश्किल हो जाएगा। पृथ्वी की स्थितियाँ शुक्र ग्रह के समान होंगी, जिससे इंसानों के लिए यहाँ रहना असंभव हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...