मंगलवार, 19 दिसंबर 2023

सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के निर्देश दिए: पंजाब

सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के निर्देश दिए: पंजाब 
अमित शर्मा 
चंडीगढ़। लोकसभा की सुरक्षा में हुई सेंधमारी के बाद पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार संधवां भी गंभीर हो गए हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस और स्टाफ को विधानसभा की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब विधानसभा अब विजिटर का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रखने और पास पर उनका फोटो लगाने के बारे में विचार कर रहा है।
जानकारी के अनुसार अभी तक विधानसभा सत्र होने पर एक विधायक को एक दिन में अपने दो व्यक्तियों का पास बनवाने की अनुमति थी। इसके लिए विधायक एक आवेदन देता था कि जो व्यक्ति विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए आ रहा है, वह उसे जानते हैं। इसके उपरांत पास बन जाता था और उक्त व्यक्ति की किसी भी पहचानपत्र पर विधानसभा में एंट्री हो जाती थी।
पास पर लगाया जाएगा फोटो
विधानसभा अब इस पास पर फोटो लगाने पर भी विचार कर रहा है ताकि जिस व्यक्ति का पास बनाया जाए, वही व्यक्ति विधानसभा में प्रवेश कर सके। बता दें कि पंजाब विधानसभा के दर्शक दीर्घा में 100 व्यक्ति बैठ सकते हैं। वहीं, लोकसभा की घटना के बाद एक बार फिर विधानसभा के पीछे लगते गांव की तरफ कंटीली तार की दीवार का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है क्योंकि यह कंटीली तार कई जगह से टूट गई हैं।
संसद की सुरक्षा में कैसे हुई थी चूक?
संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर बुधवार को संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। संसद की चल रही कार्यवाही के बीच दर्शक दीर्घा में मौजूद दो लोग लोकसभा के अंदर कूद गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। साथ ही कलर बॉम्ब से पूरे संसद को धुआं-धुआं कर दिया। युवक सदन की बेंच पर कूदते हुए आगे बढ़ने लगे। इसी बीच उन्होंने जूते से निकालकर कुछ स्प्रे किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैलने लगा। पूरे सदन में भगदड़ मच गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...