शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत

फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत 

कविता गर्ग 
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्टरी में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम छ: लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड नगर निगम आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि दमकल विभाग को अपराह्न करीब दो बजकर 45 मिनट पर तलवाडे स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने कहा कि फैक्टरी में आम तौर पर जन्मदिन समारोह में इस्तेमाल की जाने वाली मोमबत्तियां बनाई जाती हैं। शेखर सिंह ने कहा, ‘‘ आग बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।’’ नगर निगम आयुक्त ने बताया कि घायलों को पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...