रविवार, 12 नवंबर 2023

प्लास्टिक की गेंद बनाने वाले कारखाने में लगी आग

प्लास्टिक की गेंद बनाने वाले कारखाने में लगी आग

इकबाल अंसारी 
विशाखापत्तनम। विशाखापत्तनम में रविवार तड़के एक प्लास्टिक की गेंद बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम (एपीआईआईसी) जोन में स्थित एवरग्रीन पॉलिमर कंपनी में शनिवार और रविवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे आग लग गई।
विशाखापत्तनम के पुलिस उपायुक्त-दो के. आनंद रेड्डी ने बताया, ‘‘यह घटना उस समय हुई जब एक ‘ऑपरेटर’(संचालक) ने प्लास्टिक के अवशेषों को हटाने के लिए आग लगाई।’’ पुलिस ने बताया कि छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...