रविवार, 26 नवंबर 2023

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शपथ दिलाई

अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, शपथ दिलाई 

संदीप मिश्र 
बरेली। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी समेत अन्य अफसरों ने कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान के निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। 
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस का उद्देश्य भारत के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन दिनेश मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...