शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

आज भाजपा का घोषणा-पत्र जारी करेंगे नड्डा

आज भाजपा का घोषणा-पत्र जारी करेंगे नड्डा 

मनोज सिंह ठाकुर 
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणा-पत्र यहां शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जारी करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से आज यहां जारी की गयी जानकारी के अनुसार भाजपा ने इसे “संकल्प पत्र” नाम दिया है।
नड्डा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 11 नवंबर को दिन में पत्रकारों के समक्ष संकल्प पत्र जारी करेंगे। राज्य में मतदान के लिए अब मात्र छह दिन ही शेष हैं। सभी 230 सीटों के लिए मतदान एक ही दिन 17 नवंबर को होगा। मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...