मंगलवार, 7 नवंबर 2023

बिरदी को कश्मीर क्षेत्र का 'आईजीपी' नियुक्त किया

बिरदी को कश्मीर क्षेत्र का 'आईजीपी' नियुक्त किया 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वी के बिरदी को मंगलवार को कश्मीर क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) नियुक्त किया गया। एजीएमयूटी कैडर के 2003 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बिरदी, विजय कुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें जम्मू कश्मीर का एडीजीपी (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने एक आदेश में कहा कि बिरदी को कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इसमें कहा गया है कि इसके अलावा, अधिकारी अगले आदेश तक आईजीपी सशस्त्र कश्मीर के पद का कार्यभार भी संभालेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...