सोमवार, 20 नवंबर 2023

रेप और हत्या का आरोपी बाबा जेल से बाहर

रेप और हत्या का आरोपी बाबा जेल से बाहर

राणा ओबरॉय 
रोहतक। रेप और हत्या केस में राेहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर आएगा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत को 21 दिन की फरलो मंजूर कर ली गई है। बता दें कि 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से अब तक राम रहीम कुल 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। इसी साल जन्मदिन से पहले उसे 20 जुलाई को पैरोल मिली थी। तब वह 30 दिन के लिए बाहर आया था। 
फरलो क्या होता है?
फरलो एक तरह की छुट्टी जैसी होती है, जिसमें सजायाफ्ता कैदी को जेल से कुछ दिनों के लिए रिहा किया जाता है। फरलो की अवधि को कैदी की सजा में छूट और उसके अधिकार के तौर पर देखा जाता है। आमतौर यह अधिकार लंबे समय के लिए सजा पाए कैदी के लिए होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...