शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

आंखों की रोशनी कम होने से परेशान, जानिए

आंखों की रोशनी कम होने से परेशान, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
आंखें हमारी शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती है। लोगों को अपनी आंखों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। आंखों की समस्या आज के समय में आम हो गई है। इस दौर में छोटी उम्र के बच्चे भी चश्मा लगाए हुए देखने को मिल जाते हैं। आंखों की रोशनी की कम होने की समस्या का कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल है। ज्यादातर लोग पौष्टिक आहार के बजाय जंक फूड और फास्ट फूड खाते हैं। वहीं ज्यादा समय तक लैपटॉप और मोबाइल का उपयोग भी आंखों की समस्या का कारण बनते हैं। जो लोग आंखों की रोशनी कम होने की समस्या से परेशान है। उन्हें अपने डाइट में बदलाव करना चाहिए। ऐसे में उन्हें पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार को शामिल करना चाहिए।

हरी सब्जियां 
आंखों की रोशनी कम होने से परेशान है तो अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। हरी सब्जियों में पालक, मेथी, ब्रोकली, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों का सेवन करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले रासायनिक तत्व आपके आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।

बादाम
बादाम का नियमित सेवन कर आंखों की रोशनी कम होने की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। इसे आप भिगोकर या तो दूध के साथ भी खा सकते हैं।

आंवला
आंखों की रोशनी बढ़ाने में आंवला भी कारगर उपाय माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी का गुण आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। आंवले का सेवन शहद के साथ या फिर उसके रस को पानी में मिलाकर दो बार पीने से आंखों की रोशनी कम होने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

संतरा
आंखों की रोशनी कम होने की समस्या के लिए संतरे का सेवन किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट्स आपकी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से आंखों की रोशनी को फायदा होता है।

गाजर और शकरकंद
गाजर औऱ शकरकंद में पाया जाने वाला बीटा कैरोटिन और विटामिन ए पोषक तत्व आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। गाजर का सेवन सलाद के रूप में या फिर जूस के रूप में भी कर सकते हैं। इन दोनों का सेवन आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...