गुरुवार, 23 नवंबर 2023

आयुर्वेद: गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद बताया

आयुर्वेद: गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद बताया 

सरस्वती उपाध्याय 
सर्दियों में अक्सर आपने लोगों को गर्म पानी से नहाते हुए देखा होगा। हालांकि, तमाम लोग कड़ाके की सर्दी में भी ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि आयुर्वेद में सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद बताया गया है। नहाने के लिए पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, बल्कि गुनगुना होना चाहिए।
डॉक्टर के अनुसार सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे सर्दी-खांसी का खतरा कम होता है और शरीर की जकड़न भी दूर हो जाती है। इस पानी से शरीर की सफाई अच्छे तरीके से होती है और लोगों को सर्दी से राहत मिलती है। हालांकि जो लोग स्किन की किसी प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, उन्हें गर्म पानी अवॉइड करना चाहिए। अब बात ठंडे पानी से नहाने की कर लेते हैं। जो लोग सर्दी-जुकाम या खांसी की समस्या से जूझ रहे हैं और इम्यूनिटी वीक है, वे ताजा पानी के बजाय हल्के गुनगुने पानी से नहाएं, तो सेहत ठीक रहेगी।
सर्दियों में गुनगुना और ताजा पानी दोनों से नहाया जा सकता है। यह लोगों की हेल्थ के ऊपर डिपेंड करता है कि वे किस तरह के पानी से स्वस्थ रहते हैं। आप इस बारे में डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते हैं।डॉक्टर का कहना हैं कि किसी भी मौसम में ताजा पानी से नहाया जा सकता है। पानी रातभर का भरा हुआ हो और अत्यधिक ठंडा हो, तो उससे सर्दी-जुकाम हो सकता है। हालांकि ताजा पानी को आयुर्वेद में सर्दियों के लिए नुकसानदायक नहीं बताया गया है। जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होती है, वे ताजा पानी से नहा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...