बुधवार, 29 नवंबर 2023

943 जोड़ो का विवाह व निकाह संपन्न कराया

943 जोड़ो का विवाह व निकाह संपन्न कराया

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। सूबे के मुखिया निर्धन कन्याओ के विवाह के लिए महत्वपूर्ण योजना चला रहे हैं। जिससे कि कन्याओ को लोग बोझ ना समझे, इसी के चलते योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकाशी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद मुज़फ्फरनगर में 943 जोड़ो का विवाह व निकाह संपन्न कराया गया। जिसमे एक ही पंडाल मे सभी जोड़ो ने फेरे लिए व मुस्लिम जोड़ो को निकाह पढ़ाया गया।
इस सामूहिक विवाह मे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहे। जिला प्रशासन द्वारा कराए गए इस विशाल कार्यक्रम में आए जोड़ो का विधि विधान के साथ विवाह संपन्न कराए जाने के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनको अपनी अपनी ससुराल के लिए विदा कर दिया।
दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में बुधवार को राजकीय मैदान में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा 943 जोड़ों को विवाह के बंधन सूत्र में बांधा गया।
इस मौके पर जनपद मुजफ्फरनगर के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसके साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 664 हिन्दू जोड़े व 279 मुस्लिम जोड़ो का विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराकर विदा किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बताया की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मे मुज़फ्फरनगर के अंदर 943 शादिया आज हो रही हैं। आप कल्पना कीजिये 943 जोड़े एक जगह गावर्मेंट कॉलेज फिल्ड मे पवित्र वातावरण में हिन्दू भी मुसलमान भी करीब 279 मुस्लिम जोड़े व 664 हिन्दू जोड़ों की शादी हैं।
सरकार के द्वारा हर विवाह पर 51 हजार रूपये खर्च किया जा रहा हैं जिसमे 35 हजार नगद दिए जायेगे 10 हजार का समान हैं और 6 हजार रूपये व्यवस्थाओ मे खर्च हैं। हम सभी जोड़ो को शुभकामनायें देते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं जितनी भी यहाँ शादिया हुई हैं, सब कामयाब हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...