मंगलवार, 21 नवंबर 2023

हड़ताल की चेतावनी, 4 करोड़ का भुगतान मंजूर

हड़ताल की चेतावनी, 4 करोड़ का भुगतान मंजूर 
भानु प्रताप उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कार्यालय में कहासुनी के बाद कर्मचारियों द्वारा एक हिंदू नेता की पिटाई किए जाने का आरोप है। मारपीट के बाद कर्मचारियों ने हडताल पर जाने का ऐलान करते हुए दफ्तरों में ताले जड दिए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाइन निवासी नागरिक पुष्पेंद्र कुमार हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी हैं। वह किसी कार्य से पालिका कार्यालय टाउनहॉल पहुंचे थे। वह ईओ हेमराज सिंह से मिलने पहुंचे, लेकिन कार्यालय बंद मिला।
एक कर्मचारी से पूछने पर पता चला कि ईओ नहीं आए हैं। इस पर पुष्पेंद्र कुमार और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद हिंदूवादी नेता की पिटाई की गई। बाद में कुछ अन्य कर्मचारी बीच में आए और मामले को संभाला।
इसके बाद पुष्पेंद्र कुमार कोतवाली पुलिस के साथ पालिका पहुंचे और कई कर्मचारियों पर मारपीट करने के आरोप लगाया। टाउनहॉल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी ली। आरोपी बताए गए कर्मचारियों को थाने बुलाया गया।
इसके बाद कर्मचारियों में रोष बन गया। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा के साथ कर्मचारियों ने कामकाज बंद करते हुए कार्यालयों में तालाबंदी कर दी। कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे।
कर्मचारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पालिका के कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में शहर कोतवाली पहुंचे तथा पुष्पेंद्र पर कार्यालय में अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी दस्तावेजों को उठाकर फेंकने तथा हंगामा व अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कर्मचारियों ने शहर कोतवाली प्रभारी से मिलकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया तो अनिश्चितकाल के लिए पालिका को बंद कर दिया जाएगा और आंदोलन पर चले जाएंगे।
शहर कोतवाल महावीर सिंह ने कहा कि दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायत मिली है। मामले में जांच की जा रही है। पालिका कर्मियों के प्रदर्शन के दौरान कर अधीक्षक नरेश कुमार शिवालिया, ओमवीर सिंह, ब्रजमोहन सिंह, सुनील वर्मा, तनवीर आलम, कैलाश कुमार, राजीव वर्मा, गगन महेंद्र, मोहम्मद सालिम, मैनपाल सिंह, अशोक ढींगरा, मनोज कुमार, फिरोज खान, दुष्यंत कुमार, अशोक पाल, सोनू मित्तल, प्रवीण कुमार, संदीप यादव, गोपीचंद वर्मा, आकाश दीप, नदीम खां, सतेंद्र कुमार, विकास कुमार, अभिषेक, नितिन कुमार आदि कर्मचारी शामिल रहे।
उधर, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। ईओ बीमार हैं, जिस कारण वह नियमित रूप से कार्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं। दोनों पक्षों से बात की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...