बुधवार, 1 नवंबर 2023

पटाखा फैक्ट्री के कचरे में विस्फोट, 4 बच्चे घायल

पटाखा फैक्ट्री के कचरे में विस्फोट, 4 बच्चे घायल 

भानु प्रताप उपाध्याय 
सहारनपुर। जनपद के बिहारीगढ थाना क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री के कचरे में हुए विस्फोट में चार बच्चे घायल हो गए। विस्फोट से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद के बिहारीगढ़ में पटाखा फैक्टरी के कचरे में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन सगे भाई-बहन सहित चार बच्चे जख्मी हो गए हैं। जख्मी हुए बच्चों को उपचार दिलाया जा रहा है। बताया गया कि फैक्टरी संचालक की लापरवाही के चलते चार बच्चों की जान पर बन आई।
फैक्टरी के मजदूरों द्वारा नदी में डाले गए कचरे में पटाखे ढूंढ रहे तीन सगे भाई-बहन सहित चार बच्चे विस्फोट की जद में आकर घायल हो गए। पीड़ित परिजनों की तरफ से फैक्टरी संचालक और मजदूरों के खिलाफ थाना बिहारीगढ़ पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुड़ा के जंगल में पटाखा फैक्टरी है। मंगलवार शाम को पास के गांव खुशहालीपुर कला निवासी विनय के तीन बच्चे विकास (14), शीतल (12), आशीष (9) और राजेंद्र की बेटी रितु (12) सोलानी नदी के पास से गुजरते वक्त मजदूरों द्वारा नदी में डाले गए पटाखा फैक्टरी के कचरे से पटाखे तलाश करने लगे।
इसी दौरान कचरे के ढेर में विस्फोट हो गया। इसकी जद में आकर चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों द्वारा उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। थाना अध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों विनय और राजेंद्र की तरफ से पटाखा फैक्टरी संचालक और मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सतपुड़ा की पटाखा फैक्टरी में पहले कई बार विस्फोट और आग लगने की घटना हो चुकी हैं। पूर्व में एक महिला सहित तीन मजदूरों की फैक्टरी में लगी आग से जलकर मौत हो गई थी। उस समय संचालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसके अतिरिक्त कई बार मजदूर और बच्चे भी यहां झुलस चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...