गुरुवार, 2 नवंबर 2023

358 रन का लक्ष्य, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

358 रन का लक्ष्य, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत 

इकबाल अंसारी  
मुंबई। विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में बृहस्पतिवार को भारत का सामना श्रीलंका से है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छ: में से छ: मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति में है, जबकि श्रीलंका ने छ: में से सिर्फ दो मैच जीते हैं। चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
भारत इस जीत से सेमीफाइनल में पहुंच गया। वहीं, श्रीलंका के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। हार से उसका रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
भारत ने श्रीलंका के सामने 358 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 357 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यक ने 82 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने पांच विकेट लिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...