शनिवार, 18 नवंबर 2023

काजल डिपफेक की शिकार, 1 आरोपी गिरफ्तार

काजल डिपफेक की शिकार, 1 आरोपी गिरफ्तार 

कविता गर्ग   
मुंबई। रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय के बाद अब काजोल भी डीपफेक की शिकार हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।
वीडियो के साथ इसे जिस तरह से दिखाया गया है, वह भी बेहद असभ्य और अश्लील है। जिस पर काजोल के फैंस भी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
अब काजोल का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल बता दें कि रश्मिका मंदाना के बाद कई एक्ट्रेसेस डीपफेक के वायरल वीडियोज का शिकार हो गई हैं। वहीं अब काजोल का भी डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एडिट किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस का चेहरा जिस महिला पर एडिट किया गया है, वह कैमरे के सामने अपने कपड़े बदल रही है। इस अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद काजोल के फैंस भी इसे लेकर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।
वीडियो के साथ इसे शेयर करने का तरीका भी बेहद अश्लील है। इसके साथ लिखा जा रहा है "कैमरे में कपड़े बदलते हुए कैद हुईं काजोल देवगन।" आपको बता दें कि इस वीडियो में काजोल नहीं बल्कि एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। यह वीडियो उन्होंने जून में शेयर किया था, जिसे अब एडिट करके काजोल के नाम से सर्कुलेट किया जा रहा है।
इससे पहले रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...