मंगलवार, 10 अक्तूबर 2023

मुलायम की प्रथम पुण्यतिथि, गोष्ठियों का आयोजन

मुलायम की प्रथम पुण्यतिथि, गोष्ठियों का आयोजन 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथी पर जनपद भर में अनेक स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन हुआ। सपाईयों ने अपने नेताजी को याद करते हुए उनके सपने को साकार कर लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को जिताने का दृढ़ संकल्प लिया। इस दौरान सपा ने ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया। हर स्थान पर सपा कार्यकर्ताओं ने भारी उपस्थिति के साथ मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल और संघर्ष को याद करते हुए उनको सच्चा किसान और जनहितैषी नेता बताया।
सपा अध्यक्ष स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि सपाईयों के द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश भर के साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर में अनेक स्थानों पर सपाईयों ने सभा और कार्यक्रम किये। जिला कार्यालय महावीर चैक पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको याद किया और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ में चरथावल विधायक पंकज मलिक ने आज विधानसभा भवन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष को याद किया और अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही लखनऊ में ही रालोद विधानमंडल दल कार्यालय पर दल के नेता और बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने भी सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाते हुए पुष्प अर्पित किये।
जिला कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने विचार किये। जिया चैधरी ने कहा कि नेताजी ने हमेशा ही गरीब, किसान, मजदूर के हितों की चिंता की है। उन्होंने अपने राजनीतिकवन में जमीनी स्तर पर संघर्ष किया और यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री भी बने। रक्षा मंत्री बनकर देश के शहीदों को सम्मान दिया, उनके परिवारों को शहीद सैनिकों के शव दिलाने के लिए क्रांतिकारी निर्णय लिया और देश की रक्षा के लिए सीमाओं को मजबूती दी। आज देश में उनके जैसे धरतीपुत्र की राजनीतिक स्तर पर बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो दिन रात मेहनत करें और लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती प्रदान करें। यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से राकेश शर्मा, मौलाना नजर मौहम्मद, बॉबी त्यागी, गोल्डी अहलावत, सभासद शौकत अंसारी, साजिद हसन, इलम सिंह गुर्जर, सभासद शहजाद अली, हकीम इरशाद अंसारी, असद पाशा, शाहिन बेगम, सलीम मलिक, राशिद मलिक सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं खतौली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुलायम सिंह पुण्यतिथि ब्लॉक पर मनाई गयी।
वक्ताओं ने कहा कि नेता जमीनी नेता रहे। उन्होंने पहला चुनाव अपने गुरु नत्थू सिंह की सीट जसवंत नगर सेत कर विधानसभा में स्थान पाया था। नेता ने कड़ा संघर्ष कर सन 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया। उनकी कमी हमेशा कार्यकर्ताओ को हमेशा महसूस होती रहेगी। सभा में सत्यदेव शर्मा, देवराज त्यागी, बृजराज सैनी, वसीम सभासद, पंकज सैनी,नदीम कुरेशी, इरफान टेम्पो, दानिश काजी एडवोकेट, देवेंद्र कुमार, अरशद खान, सुनील सैनी, संजय गुज्जर, दानिश सभासद, फैयाज पूर्व सभासद, इमरान सिद्दीकी, हाजी इकबाल, नईम मलिक आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...