शनिवार, 28 अक्तूबर 2023

महर्षि 'वाल्मीकि' का प्रकटोत्सव मनाया

महर्षि 'वाल्मीकि' का प्रकटोत्सव मनाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महर्षि के विचारों पर चलने का आह्वान किया। शनिवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित दफ्तर पर महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल हुए सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा स्थापित किए गए आदर्शों एवं मूल्य पर सभी से चलने का आह्वान किया।  
इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण की रचयिता कर आम जनमानस को भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया था। जिससे समाज के भीतर से ऊंच नीच और असमानता का भेद दूर हो सके। आयोजन में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला सचिव रमेश चंद शर्मा, सपा नेता सुमित पंवार बारी, जिला सचिव पवन पाल, दुर्गेश पाल, नवेद रंगरेज़, फरमान अली, हुसैन राणा, रामपाल सिंह पाल, विशाल शर्मा, नदीम राणा मुखिया, तरुण शर्मा सईदुजम्मा सहित अनेक कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...