शनिवार, 21 अक्तूबर 2023

सीएम नीतीश ने ही पीठ में छुरा भोंका: मोदी

सीएम नीतीश ने ही पीठ में छुरा भोंका: मोदी 

अविनाश श्रीवास्तव 
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि भाजपा ने नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही पीठ में छुरा भोंका और जनादेश से विश्वासघात किया इसलिए अब हमें उनकी आवश्यकता नहीं है। PM मोदी ने शुक्रवार काे बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को 44 और भाजपा को उससे ज्यादा 75 सीटें मिलने के बाद भी चुनाव-पूर्व वादे का पालन करते हुए श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना क्या ‘पीठ में छुरा भोंकना’ है ? 
उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार का जनाधार लगातार घट रहा है। उनके नेतृत्व में जदयू को 2010 में 115 , 2015 में 75 भाजपा सांसद ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जदयू के लिए भी वोट न मांगे होते, तो पार्टी की हालत और खराब होती। इसका आभार मानने के बजाय जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह रोज प्रधानमंत्री और भाजपा को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग देख रहे हैं कि किसने किसकी पीठ में छुरा भोंका और किसने पलटी मारी। जदयू पं मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार इतने कमजोर हो गए हैं कि चिराग पासवान उनकी पार्टी को 44 सीट पर उतार दे। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले जदयू को अपनी जमीन देखनी चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि पिछले साल विधानसभा के तीन में से दो उपचुनाव भाजपा ने जीते और मोकामा में पार्टी 60 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही। श्री नीतीश कुमार अपना वोट ट्रांसफर नहीं करा पाए। उन्होंने कहा कि श्री उपेंद्र कुशवाहा, श्री आरसीपी सिंह और श्री जीतनराम मांझी ने जदयू का साथ छोड़ दिया। उनके दर्जन-भर नेता भाजपा में आए, लेकिन भाजपा छोड़ कर कोई नहीं गया। उन्होंने कहा कि जब श्री नीतीश कुमार की पार्टी विलय या विघटन के कगार पर खड़ी है, तब भाजपा को उनकी कोई आवश्यकता नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...