रविवार, 8 अक्तूबर 2023

पाकिस्तान की हुंजा वैली को स्वर्ग क्यों कहते हैं ?

पाकिस्तान की हुंजा वैली को स्वर्ग क्यों कहते हैं ?
 
अखिलेश पांडेय 
इस्लामाबाद। दुनिया में बहुत-सी ऐसी रहस्यमयी जगह है, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर देखने और उसके बारे में पढ़ने को मिलता है। ऐसी ही एक रहस्यमयी जगह है पाकिस्तान की हुंजा वैली। जिसके बारें में बहुत कम लोग जानते है। इसे कुछ लोग पाकिस्तान का स्वर्ग भी कहते हैं। हालांकि इस जगह को स्वर्ग क्यों कहा जाता है ? इसके बारे में आज हम जानकारी शेयर करेंगे।

80 साल की उम्र में भी जवान और सुंदर
जानकारी के अनुसार हुंजा वैली की महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। जबकि हैरान कर देने वाली बात यह है कि ये महिलाएं 80 साल की उम्र में भी जवान और सुंदर दिखती हैं। यहां कि महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि ये 60 साल की उम्र तक मां बन सकती हैं। ये लोग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। कहा जाता है इनकी जीवनशैली ही इनकी लंबी जिंदगी का रहस्य है।

कहां है हुंजा वैली?
हुंजा वैली पाकिस्तान के कश्मीर में है। इस जगह को फेमस इंटरनेशनल मैगजीन फोर्ब्स ने साल 2019 के सबसे कूलेस्ट प्लेस टू विजिट की लिस्ट में शामिल किया था। कहा जाता है कि यहां लोग 100 साल से ज्यादा जीते हैं। इस जगह की चर्चा 1984 में तब तेज हुई जब एक महिला को ब्रिटेन ने ये कहते हुए वीजा देने से इंकार कर दिया कि उनकी पैदाइश 1832 की है।

जवान रहने के लिए अपनाते हैं ये लाइफस्टाइल 
दरअसल, हुंजा वैली को ब्लू जोन में गिना जाता है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों की लाइफस्टाइल सबसे अलग होती है। यहां के लोग सादा खाना खाते हैं और खूब शारीरिक मेहनत करते हैं। वहीं अगर आप इन लोगों से कैंसर के बारे में बात करेंगे तो पता चलेगा कि इन्हें इस बीमारी के बारे में कुछ पता ही नहीं है, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के लोग इस तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में कभी आते ही नहीं। वहीं हुंजा वैली के लोग ड्राइ फ्रूट्स का सेवन अधिक करते हैं। ये लोग कभी भी प्रोसेस्ड फूड नहीं खाते हैं। ये पारंपरिक तरीके से पकाए खाने को ही खाते हैं, जिसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिला होता है। ये लोग अपने खेतों में फसलों के ऊपर कभी कीटनाशक दवा नहीं डालते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...