मंगलवार, 10 अक्तूबर 2023

यूपी: अक्टूबर के महीने में भी गर्मी की भरमार

यूपी: अक्टूबर के महीने में भी गर्मी की भरमार

सत्येंद्र पंवार 
मेरठ। अक्टूबर का महीना शुरु हो गया है, लेकिन वेस्ट यूपी के जिलों में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी के साथ बढ रहा प्रदूषण भी लोगों के लिए हालात ओर ज्यादा मुश्किल करता जा रहा है।
मौसम में एक बार फिर बदलाव हो गया है। पिछले चार दिनों से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। अक्तूबर में भी सोमवार को दिन का तापमान 36 डिग्री के पार चला गया। लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं मंगलवार को भी दिन भर मौसम गर्म बना रहा।
पिछले तीन चार दिन से मौसम में आ रहे उतार चढ़ाव के बीच गर्मी बढ़ रही है। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री ऊपर चल रहा है। सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान के चलते मौसम गर्म बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में तेजी से बढोतरी हो रही है।
मेरठ में इस समय तापमान 30 के पास होना चाहिए, लेकिन 36 से ऊपर जा रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मेरठ का प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। एक्यूआई 262 पार हो गया है। इसके चलते पराली जलाने या शहर को प्रदूषित करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा सेटेलाइट से निगरानी के बाद धुआं उठने वाले स्थान की ऑनलाइन लोकेशन जिला प्रशासन को बताई जा रही है।
दो दिन पहले मेरठ देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया था। धान की फसल की कटाई चल रही है। जिसके चलते किसानों द्वारा पराली जलने से हवा की सेहत और भी खराब हो सकती है।
दो दिन पहले मेरठ का एक्यूआई 262 और मुजफ्फरनगर 260 और शामली 255, चौथे नंबर पर ग्रेटर नोएडा 248 था। देश के 223 शहरों की सूची में मेरठ पहले स्थान पर पहुंच गया था। शहर में जयभीमनगर 250, गंगानगर 244, पल्लवपुरम 256, बेगमपुल 258 व दिल्ली रोड 249 दर्ज किया गया। बागपत 200, गाजियाबाद 214, मुजफ्फरनगर 260, शामली 255, हापुड 250, नोएडा 208, ग्रेटर नोएडा 248 पाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...