रविवार, 1 अक्तूबर 2023

संगठन आंखें द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान

संगठन आंखें द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान 

गोपीचंद 
छपरौली। यमुना नदी के किनारे व घाट स्थित मन्दिर में ग्राम सेवा संगठन एवं सामाजिक संस्था आंखें द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान।
सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क व ग्राम सेवा संगठन द्वारा "मैं देश को गन्दा नहीं करूँगा" अभियान के तहत, संयुक्त रूप से यमुना घाट स्थित शिव मन्दिर व यमुना नदी किनारे फैली गंदगी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर साफ किया गया हैं।
प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए संगठन के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति अन्य देशवासियों को भी जागरूक करने का संकल्प धारण किया।
समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने अनावश्यक सामग्रीयों को नदी में न डालने की अपील करते हुए कहा ओजोन की परत में बढता हुआ हॉल, तेजी से पिघलते ग्लेशियर, वृक्षों का अंधाधुंध कटान और प्रदूषित हो रही नदियाँ जीवों पर आने वाले किसी बड़े संकट का संकेत है। जो हमारी अज्ञानता का दुष्परिणाम है।
संगठन के संरक्षक योगेन्द्र सरोहा ने कहा प्रदूषण केवल भारत वर्ष के लिए  ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के लिए एक बडी समस्या है। पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही इस गम्भीर समस्या का एकमात्रसमाधान है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार हुड्डा, अंकित कुमार, रविकुमार उपाध्याय, डीजीसी भूपेन्द्र वशिष्ठ, सौर्य कुमार, एडवोकेट रवि कुमार, सोनू कुमार, डॉ० रामकुमार, योगेन्द्र सरोहा, समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...