शुक्रवार, 27 अक्तूबर 2023

4,428 उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी

4,428 उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। जनपद में 4,428 बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बिल बकाया होने पर आरसी जारी की गई है। इतनी बडी तादाद में आरसी जारी होने से उपर्भोक्ताओं में हडकंप मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में करीब 2.68 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। विभाग का करीब 370 करोड़ 99 लाख रुपये बकाया है। ऐसे में करीब 4428 उपभोक्ताओं को 26.48 करोड़ बकाया होने पर आरसी जारी कर दी गई है।
हालांकि इनमें से करीब 510 उपभोक्ताओं ने अभी तक एक करोड़ 32 लाख की बकाया धनराशि ब्याज सहित जमा कर दी है। उधर आरसी जारी होने से विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि जिले में 2.68 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू एक लाख 66 हजार, कामर्शियल के 8268 और नलकूप के करीब 32642 उपभोक्ता हैं। एमडी पश्चिमांचल के आदेश पर बकाया विद्युत देय की वसूली तेज कर दी गई है। 50 हजार से अधिक के बकायेदारों को आरसी जारी करने की कार्यवाही चल रही है।
इनमें से अभी तक 4428 उपभोक्ताओं को 26 करोड़ 48 लाख बकाया होने पर आरसी जारी कर तहसील के लेखपालों के माध्यम से वसूली की जा रही है। अब तक 510 उपभोक्ताओं ने एक करोड़ 32 लाख की धनराशि जमा की है।
सबसे ज्यादा विद्युत देय बकाया घरेलू बत्ती पंखा के 166118 लाख उपभोक्ताओं पर है। इन पर करीब 192 करोड़ 28 लाख 34 हजार बकाया है। इसके अलावा 8268 कामर्शियल के उपभोक्ताओं पर 11करोड़ पांच लाख 56 हजार और नलकूप के 32642 उपभोक्ताओं पर 11 करोड़ 44 लाख 46 हजार बकाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप, झटके  अखिलेश पांडेय  जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में सोमवार के तेज झटके महसूस किए गए। इ...