गुरुवार, 5 अक्तूबर 2023

सिद्धेश्वर दीक्षित का 103 वर्ष की उम्र में निधन

सिद्धेश्वर दीक्षित का 103 वर्ष की उम्र में निधन 

मनौरी के 103 वर्षीय बुजुर्ग दीक्षित स्वर्ग को सिधारे

कौशाम्बी। बीते 63 वर्षों से मनौरी बाजार में रहने वाले सिद्धेश्वर दयाल दीक्षित का गुरुवार की सुबह 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही पूरे मनौरी कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग शामिल हुए हैं।मनौरी बाजार के सबसे बुजुर्ग ब्यक्ति बताए जाते है।
मूल रूप से इटावा जनपद के रहने वाले सिद्धेवर दयाल दीक्षित कोऑपरेटिव सोसाइटी में सर्विस करते थे। जिसके चलते वह इटावा छोड़कर सन 1960 से मनौरी बाजार में अपना आशियाना बना कर दीक्षित  परिवार सहित रहने लगे थे। 
सीधे सरल स्वभाव के धनी दीक्षित लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए थे। दीक्षित के सरल स्वभाव के कारण लोग इनकी तारीफ करते हुए थकते नहीं थे। दीक्षित को बड़े छोटे सभी लोग प्यार से पिताजी कह कर पुकारते थे।गुरुवार की सुबह 7:00 बजे 103 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही कस्बे के लोगों को उनके निधन की जानकारी मिली उनके आवास पर लोगों का मजमा लग गया और उनके आवास पर पहुंचे हर व्यक्ति की आँखे अश्रुपूरित थी। दीक्षित का अंतिम संस्कार गंगा नदी के किनारे फतेहपुर घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में अश्रुपूरित आंखों से सैकड़ो लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी है।
राकेश कुमार केशरवानी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...