रविवार, 10 सितंबर 2023

पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की 

इकबाल अंसारी/सुनील श्रीवास्तव 
नई दिल्ली/पेरिस। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कहा कि उन्होंने कई विषयों पर चर्चा की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोपहर के भोजन के समय बहुत ही सार्थक बैठक हुई।
हमने कई विषयों पर चर्चा की और यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।’’ जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद द्विपक्षीय वार्ता हुई। 
दोनों देशों के बीच बेहद प्रगाढ़ संबंध और रणनीतिक भागीदारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...