मंगलवार, 19 सितंबर 2023

मछली खाने की वजह से दो हाथ, दो पैर खो दिए

मछली खाने की वजह से दो हाथ, दो पैर खो दिए 

अखिलेश पांडेय 
वाशिंगटन डीसी/कैलिफोर्निया। मछली खाना बहुत से लोगों को बहुत पसंद होता है। इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी बताया जाता है। माना जाता है कि मछली खाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड और DHA से लेकर विटामिन 'डी' तक मिलता है, लेकिन मछली हमेशा सेहत के लिए फायदेमंद हो, ये जरूरी तो नहीं। कई बार मछली खाना जानलेवा भी साबित हो सकता है।
हाल ही में एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह गए हैं। ऐसे में अगर आप भी मछली खाने के शौकीन हैं, तो ये खबर ध्यान से पढ़ें। दरअसल, मछली खाने की वजह से एक महिला ने अपने दोनों हाथ और दोनों पैर खो दिए हैं।
ये मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का बताया जा रहा है, जो इन दिनों लोगों को हैरत में डाल रहा है। आपके दिमाग में भी यही सवाल उठ रहा होगा कि, आखिर ऐसा क्या हुआ, जो मछली खाने की वजह से महिला के चार अंगों को काटकर शरीर से अलग करना पड़ा। बताया जा रहा है कि, ये एक खतरनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से हुआ है, जो कथित तौर पर अधपकी तिलापिया मछली के सेवन से उत्पन्न हुआ था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीय मां लॉरा बाराजस की एक महीने तक अस्पताल में रहने के बाद बीते गुरुवार को लाइफ सेविंग सर्जरी की गई है। 
माना जा रहा है कि, बैक्टीरिया विब्रियो वुल्निफिकस ने उस मछली को दूषित कर दिया था, यही वजह थी कि 6 वर्षीय बच्चे की मां ने जब उस मछली को खाया तो उनकी यह हालत हो गई। महिला के करीबियों ने बताया कि, मछली के एक बैक्टीरिया संक्रमण के कारण मह‍िला की यह हालत हुई है। बताया जा रहा है कि, मछली खाने के बाद समस्या होने के चलते लॉरा बाराजस को इलाज के लिए एक महीने तक अस्पताल में रहना पड़ा। इस बीच बीते गुरुवार को उनकी सर्जरी की गई।  
बाराजस की दोस्त अन्ना मेसिना ने बताया कि, 'यह हम सभी पर बहुत भारी पड़ा। यह भयानक है। यह हममें से किसी के साथ भी हो सकता था।' उन्होंने आगे बताया कि, 'बाराजस वह मछली खाने के बाद बीमार हो गई, जो उन्होंने सैन जोस के एक स्थानीय बाजार से खरीदी थी और घर पर अपने लिए बनाई थी। वह लगभग अपनी जान गंवा चुकी थी। वहीं उन्होंने बताया कि, उनकी मित्र को किडनी फेल होने जैसी अन्य परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ा। यहां तक कि उनकी उंगलियां, पैर और होंठ तक काले पड़ गए थे।
वहीं, रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने हाल ही में एक खतरनाक बैक्टीरियल इंफेक्शन को लेकर चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि, कच्ची या फिर आधी पकी हुई मछली खाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...