शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

सपा प्रत्याशी की लीड से यादव उत्साहित, ट्वीट

सपा प्रत्याशी की लीड से यादव उत्साहित, ट्वीट 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर चल रही मतगणना में सपा प्रत्याशी की बड़ी भारी लीड से सपा मुखिया अखिलेश यादव भी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि यहां जीता तो एक विधायक है, लेकिन कई भावी मंत्री हार गए हैं। गौरतलब है कि मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट पर साल 2012 में भाजपा छोड़कर सपा में आए दारा सिंह चौहान ने चुनाव लड़ा था। 
दारा सिंह चौहान ने सपा गठबंधन के बलबूते जीत हासिल की थी। लगभग एक साल बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव से नाराजगी जताते हुए दारा सिंह चौहान ने सपा छोड़ भाजपा का फिर से दामन थाम लिया था। इस बीच दारा सिंह चौहान ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था जिसके कारण घोसी में विधानसभा के उपचुनाव हुए। इस उप चुनाव में जहां भाजपा ने दारा सिंह चौहान पर दांव लगाया तो वहीं समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। आज मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि घोसी की जनता की बहुत बड़ी जीत हुई है। यह एक सकारात्मक राजनीति की जीत है तथा नकारात्मक राजनीति की हार है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताया है और अब यही आने वाले कल का भी परिणाम होगा। अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि यह कैसा अनोखा चुनाव है जिसमें जीते तो एक विधायक है पर कई दलों की भावी मंत्री हार गए हैं। 
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा कि इंडिया टीम है और पीडीए रणनीति। जीत का हमारा यह फार्मूला सफल साबित हुआ है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भारत ने इंडिया को जिताने की शुरुआत कर दी है। यह देश के भविष्य की जीत है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि यह बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का शासन प्रशासन को करारा जवाब है। यह कुछ स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में है।
अखिलेश यादव अपने ट्विटर पर यही नहीं रुके। उन्होंने लिखा है कि यह गिरगिटी प्रत्याशियों को भी एक संदेश है कि जनता उनके असली रंग को पहचान गई है। यह दल बदल - घर बादल की सियासत करने वालों की हार है। अखिलेश यादव ने लिखा कि यह बीजेपी का अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला नतीजा है और अब एक बार फिर से देश से सत्ता के परिवर्तन का अगुवा बनेगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लिखा कि यह भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों की भी जीत है। इसी के साथ उन्होंने घोसी की जनता व विजयी प्रत्याशी सुधाकर सिंह को अनंत बधाई एवं घोसी के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...