शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के डंबलडोर माइकल का निधन

फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के डंबलडोर माइकल का निधन 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 
हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के प्रिंसिपल एल्बस डंबलडोर यानी की सर माइकल गैंबोन अब इस दुनिया में नहीं है। 82 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद खबर की जानकारी उनकी पत्नी आउट बेटे ने साझा की। परिवार के साथ अभिनेता के फैंस को भी काफी बड़ा झटका लगा है।
अभिनेता सर माइकल की पत्नी ने उनके निधन की जानकारी मीडिया को दी। जिसमें उन्होंने कहा की “ सर माइकल गैंबोन के निधन की खबर देते हुए हम अत्यंत दुखी है। वो एक बेहतरीन पति और पिता थे।” आगे उन्होंने बताया की अभनेता की मौत निमोनिया बीमारी के चलते हुई है।
बीमारी की वजह से वो अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सका। आगे उन्होंने सभी से इस मुश्किल घडी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का आग्रह किया। साथ ही समर्थन और प्यार के लिए धयानवाद दिया।

‘हैरी पॉटर’ से हुए मशहूर...
फिल्मों के साथ अभिनेता सर माइकल थिएटर्स में भी काम करते थे। माइकल ने पिंटर, एक्बोर्न और बेकेट आदि नाटकों ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता। इसके अलावा उन्होंने हैरी पॉटर की फिल्मों में भी अभिनय किया। इस फिल्म सीरीज से वो दुनिया भर में अपने ‘डम्बलडोर’ के किरदार से फेमस हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...