रविवार, 6 अगस्त 2023

गाजियाबाद की भक्त महिला से रुड़की में गैंगरेप

गाजियाबाद की भक्त महिला से रुड़की में गैंगरेप 

सुनील श्रीवास्तव   
रुड़की/गाजियाबाद। गाजियाबाद से कांवड़ लेने आई एक महिला के साथ रुड़की में बंधक बनाकर गैंगरेप और लूटपाट करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित महिला गैंगरेप के बाद बेहोशी की अवस्था में पुलिस को सड़क किनारे मिली। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। महिला को तुरंत में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने पुलिस को एक आरोपित का नाम बताया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
रुड़की पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को डॉक्टर भटनागर गली के पास एक महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली। कुछ सामान्य होने के बाद खुद को गाजियाबाद निवासी बताने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह कांवड़ मेले में हरिद्वार से जल लेकर गाजियाबाद जा रही थी। इस दौरान रुड़की के बोट क्लब के पास वह एक शिविर में रुकी थी और मोबाइल चार्ज कराने के लिए वह इधर-उधर घूम रही थी।
उसी समय उसे एक युवक मिला। वह युवक उसके मोबाइल की बैटरी चार्ज करने में मदद के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर अपने कमरे पर ले गया और वहां बंधक बनाकर पहले खुद उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर अपने दोस्तों से भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कराया। आरोप लगाया कि उसका मोबाइल फोन और उसके पास मौजूद छह हजार रुपये भी आरोपितों ने छीन लिए।
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि महिला ने अपने बयान में गैंगरेप की बात कही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के परिवारजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने पर महिला से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली जाएगी।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर बीएल भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...