बुधवार, 30 अगस्त 2023

दो बच्चों की मां ने भतीजे से शादी की, हद

दो बच्चों की मां ने भतीजे से शादी की, हद 

अविनाश श्रीवास्तव
मधुबनी। जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आया है। दो बच्चे की मां ने गांव के ही दस वर्ष छोटे रिश्ते में भतीजा से शादी रचाई। मामला रहिका थाना के डुमरी गांव की है।
प्यार में पागल दो बच्चे की मां ने रिश्ते की भी परवाह नहीं की और गांव के ही एक युवक 26 वर्षीय सुजीत चौपाल को दिल दे बैठी और दोनों में लुका-छुपी का खेल शुरू हो गया। उम्र में 36 वर्षीय महिला की 26 साल के भतीजे से ग्रामीणों और पुलिस ने करायी शादी। रिश्ते में चाची और भतीजा दोनों एक-दूसरे से आए दिन छुप-छुपकर मिला करते थे। महिला की सास की माने तो युवक सुजीत दिन में महिला से आकर मिलता था। रात में सास के सोने के बाद युवक महिला के पास घर में जाता था।
ग्रामीणों की माने तो युवक को घर से रंगे हाथ महिला के साथ बंद पाया। घर से निकालकर पीटा जाने लगा तो दोनों ने शादी करने की बात बताई। दोनों की कहानी जब गांव वालों को पता चला तो गांव वालों ने पूरे मामले की जानकारी महिला के पति को दी। महिला का पति दिल्ली में काम कर रहा था। अपने पत्नी के बेवफाई की जानकारी मिलते ही पति तुरंत ही ट्रेन पकड़ गांव पहुंचा। पति गांव पहुंच अपनी पत्नी की बेवफाई की कहानी लोगों के मुंह से सुनने लगा। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब पंचायत में पत्नी ने अपने पति को पहचानने से इंकार कर दिया।
महिला मीना देवी बोलने लगी मैं शादी करूंगी उसी लड़के से, जिसके बाद पति दुखी पासवान ने भी फैसला किया कि अब यह महिला घर में नहीं रहेगी। वहीं धीरे-धीरे यह मामला पूरे गांव और आसपास के इलाकों में फैल गए जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मामले की इसकी सूचना रहिका थाना को दी गई। पुलिस पहुंचकर महिला और प्रेमी से पूछताछ कर उसके इच्छानुसार दोनों की शादी करा दी। महिला दो बच्चे की मां है, 10 साल और 6 साल का दो बेटे हैं। महिला को पति भी रखने के लिए तैयार नहीं हुआ ना ही मायके के परिजन ने स्वीकार किया। ऐसे में रहिका थाना ने दोनों प्रेमी युगल जोड़ी को कहीं और रहने के लिए कहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...