गुरुवार, 31 अगस्त 2023

मास्टर ब्लास्टर सचिन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

मास्टर ब्लास्टर सचिन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन   

इकबाल अंसारी   
मुंबई। क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सच‍िन तेंदुलकर ऑनलाइन गेम‍िंग को प्रमोट करने पर न‍िशाने पर आ गए हैं। बृहस्पतिवार को मास्टर-ब्लास्टर सच‍िन तेंदुलकर के ख‍िलाफ उनके मुंबई में उपस्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महाराष्ट्र के न‍िर्दलीय विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने किया।
बच्चू कडू ने प्रदर्शन को लेकर कई तस्वीर ट्व‍िटर पर साझा की। उन्होंने कई ट्ववीट कर प्रदर्शन का कारण भी बताया। बच्चू ने ल‍िखा, “भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से बार-बार पेटीएम फर्स्ट गैम्बल‍िंग विज्ञापनों को बंद करने का अनुरोध किया। मगर अब तक ऐसा नहीं हुआ है। हम तेंदुलकर के खिलाफ नहीं हैं मगर एक भारत रत्न व्यक्ति के लिए यह अशोभनीय है। या तो उन्हें विज्ञापन बंद कर देना चाहिए या फिर भारत रत्न लौटा देना चाहिए”
ओमप्रकाश बाबाराव कडु (बच्चू कडू) महाराष्ट्र के अचलपुर से विधान सभा के एक स्वतंत्र सदस्य हैं।अचलपुर विधानसभा क्षेत्र अमरावती (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) का एक भाग है। वह 2004 से 2019 तक निरंतर 4 बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वो पूर्व में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बच्चू वर्तमान में अपने खिलाफ एक मामले में दो वर्षों की सजा काट रहे हैं। इससे पहले भी बच्चू कडू ने सच‍िन तेंदुलकर को ऑनलाइन गेम‍िंग को लेकर धमकाया था। उन्होंने सच‍िन तेंदुलकर को वैध नोटिस भेजने की बात कही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...