मंगलवार, 29 अगस्त 2023

आज की रात आसमान में देखिए सुपर ब्लू मून

आज की रात आसमान में देखिए सुपर ब्लू मून 

सुनील श्रीवास्तव
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर इन दिनों चांद की सतह पर घूम रहा है और इसरो को डेटा भेज रहा है। इसी बीच आपके लिए चंद्रमा से जुड़ी एक और खबर आई है। जो चांद का दीदार करने वालों के लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, कल यानी 30 अगस्त को आसमान में ब्लू सुपरमून दिखाई देगा। जो इस साल अब तक दिखने वाला सबसे बड़ा चांद होगा। इस दौरान चंद्रमा का आकार हर दिन की तुलना में 7 फीसदी अधिक होगा। साथ ही ये आमदिनों की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक चमकीला नजर आएगा।
2-3 साल में एक बार दिखाई देता है। ब्लू सुपरमून
बता दें कि इस तरह का नजारा यानी ब्लू सुपरमून हर महीने या फिर हर साल दिखाई नहीं देता। ये हर 2 या 3 साल में दिखाई देता है। अगर आपने कल का मौका गंवा दिया तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि इसके बाद ब्लू सुपरमून 2026 में देखने को मिलेगा। इससे पहले 2018 में हुए ब्लू सुपरमून का नाजारा दुनियाभर में देखने को मिला था। तब चंद्रमा पृथ्वी से 3,57,530 किमी की दूरी पर आ गया था। जबकि 30 अगस्त को चंद्रमा और पृथ्वी दूरी 3,57,344 किमी हो जाएगी। 
बता दें कि कल दिखने वाला चंद्रमा आपको नीले रंग का नहीं, बल्कि नारंगी रंग का दिखाई देगा।
जानिए क्या होता है ब्लू सुपरमून ?
दरअसल, चंद्रमा का आकार और इसका रंग अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाओं के चलते बदलता रहता है। इन्ही घटनाओं के चलते न्यू मून, फुल मून, सुपर मून और ब्लू मून का नजारा देखने को मिलता है। बता दें कि हर 2 या 3 साल में नजर आने वाला ब्लू मून साइज में थोड़ा बड़ा होता है। साथ ही इसका रंग भी अलग होता है। बता दें कि जब एक महीने में दो फूल मून होते हैं तो दूसरा वाला फुल मून, ब्लू मून होता है‌। नासा के मुताबिक, इस दौरान चांद सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा चमकीला दिखाई देता है। ये घटनाएं तभी होती हैं जब चांद पूरा होता है। इस दौरान चांद पृथ्वी के पास आ जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...