शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने का निर्णय

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने का निर्णय 

अखिलेश पांडेय 
टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में चार अधिकारियों पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने सरेंडर कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि 34 साल के टेरान ग्रीन पर 24 घंटे में चार प्रवर्तन अधिकारियों पर फायरिंग कर घायल करने का आरोप है। 
आरोपी ने बुधवार को ट्रैफिक स्टाप पर हैरिस काउंटी शेरिफ के डिप्टी पर फायरिंग की थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ सर्च अभियान चलाया और उसके घर तक पहुंची। जैसे ही अधिकारियों ने घर में घुसने की कोशिश की, आरोपी ने फायरिंग कर दी। इसमें तीन अधिकारी घायल हुए। टेरान छिपकर फायरिंग कर रहा था। ऐसे में उस पर जवाबी कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। कई घंटों तक पकड़ने की कोशिश में विफल होने के बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने का फैसला किया। 
जैसे ही स्वाट टीमों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू, उसने सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बुलडोजर के ऊपर बैठकर ही घर से बाहर निकला। गिरफ्तारी से पहले टेरान की सूचना देने पर 20 हजार डॉलर का इनाम भी रखा गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...